होम / बिजनेस / BW IHA-2023 : तेजी से बढ़ रहा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, लेकिन टैलेंट की कमी है बड़ी समस्या
BW IHA-2023 : तेजी से बढ़ रहा हॉस्पिटैलिटी सेक्टर, लेकिन टैलेंट की कमी है बड़ी समस्या
IMF कहता है कि समूची दुनिया 3.2 प्रतिशत की ग्रोथ से आगे बढ़ रही है और अगले साल ये ग्रोथ रेट 2.9 प्रतिशत होगी. वहीं भारत इस साल और अगले साल 6.3 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ आगे बढ़ेगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
BW IHA 2023 के दिल्ली में हो रहे इवेंट में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की नामी हस्तियों ने अपने विचार रखे. इस दौरान, किसी ने भारत की ग्रोथ स्टोरी को लेकर अपना पक्ष रखा, तो किसी ने इस सेक्टर में आसानी से न मिलने वाले या कम मिलने वाले टैलेंट की समस्या का मुद्दा उठाया.
2030 तक इतनी हो जाएगी इकॉनमी
Horizon Industrial Parks के Chief Executive Officer, राहुल पंडित ने कहा कि आज हमारे साथ मौजूद पैनलिस्ट में से सभी के पास 245 होटल हैं, उनमें 25 हजार कमरे हैं, और 28000 लोग शामिल हैं. इंडिया को लेकर कुछ बेहद दिलचस्प जानकारियां हैं जिन्हें मैं आपके साथ शेयर करना चाहूंगा. आईएमफ कहता है कि समूची दुनिया 3.2 प्रतिशत की ग्रोथ से आगे बढ़ रही है और दुनिया की ग्रोथ रेट अगले साल 2.9 प्रतिशत होगी. वहीं भारत इस साल और अगले साल 6.3 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ आगे बढ़ेगा. मैं जेपी मॉर्गन की रिपोर्ट पढ़ रहा था उसका कहना है कि भारत की इकोनॉमी का साइज 2030 तक 7 ट्रिलियन हो जाएगा. अगर आप भारत के लिए बुकिंग फोरकॉस्ट को पढ़ेंगे तो समझ में आएगा कि 2019 में हमने 150 बिलियन डॉलर की टूरिज्म इनकम की थी, और 2030 में ये 410 बिलियन डॉलर हो जाएगी. इसी तरह हर सेक्टर की ग्रोथ के आंकड़े मौजूद हैं.
अगले 20 साल भारत के हैं
Hilton होटल के Sr VP & Country Head नवजीत आहलूवालिया ने कहा कि इंडिया इस वक्त अपने इतिहास के बेहतरीन समय में है. अगले 20 सालो में भारत में जबरदस्त ग्रोथ होने जा रही है. इससे पहले हमने देखा कि कैसे अमेरिका और चीन में इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव हुआ. कल मैं बेंगलुरु एयरपोर्ट से गुजर रहा था. मैं टी 2 टर्मिनल पर था, वो लग ही नहीं रहा था कि ये कोई एयरपोर्ट है. वो एक मॉल जैसा दिखाई दे रहा था. वहां बेस्ट रेस्टोरेंट ब्रैंड से लेकर कई दूसरे नामी ब्रैंड मौजूद थे, वहां लाइव डांस हो रहा था. मेरा मानना है कि नितिन गडकरी ने हर ट्रक के लिए एसी केबिन को जरूरी करने का जो फैसला लिया है, वो बहुत शानदार है. मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ सालों में ट्रक ड्राइवर अच्छे होटलों में रुकना शुरू कर देंगे.
सबकुछ तेजी से बदल रहा है
Fortune Park Hotels Ltd के Managing Director समीर एमसी ने कहा - मैने देखा है कि पिछले कुछ सालों में हमारे बीच में काफी बदलाव हुए हैं, सबसे ज्यादा बदलाव व्यवहार में हुआ है जिसमें एक आदमी अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता है. दूसरा सबसे अहम ये है कि तकनीक इतनी बढ़ गई है कि आज मैं कहीं से भी काम करता सकता हूं. अगर होटल जाता हूं तो वहां से आसानी से काम कर सकता हूं. पिछले कुछ समय में हमने देखा है लोगों में वेलनेस को लेकर भी तेजी से रुझान बढ़ा है. लाइफ में बढ़ते तनाव और दूसरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर होटल्स ने भी काम करना शुरू कर दिया है.
सभी सेक्टरों में ग्रोथ हो रही है
Radisson Hotel Group के MD & Area Sr Vice President Zubin Saxena, ने इस मौके पर कहा - मेरा मानना है कि इंडिया ग्रोथ स्टोरी और अमृत काल जैसी चीजें वास्तिवक नजर आती हैं. अगर आप रियल स्टेट या इंफ्रास्ट्रक्चर में देखें तो आज भारत एक कंस्ट्रक्शन साइट की तरह है. इसी के कारण अर्थव्यवस्था आगे जा रही है. शायद इसीलिए हम कह पा रहे हैं कि अगले 20 साल पूरी तरह से भारत के हैं. हम सभी राइट प्लेस और राइट टाइम में मौजूद हैं. आज केवल हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में ग्रोथ नहीं हो रही है बल्कि सभी सेक्टरों में ग्रोथ देखने को मिल रही है. ग्रोथ के कारण ही खपत बढ़ती है और उसी से खर्च करने की क्षमता में भी इजाफा होता है. मैं बताना चाहता हूं कि जब कभी भी हम होटल खोलते हैं तो वहां टैलेंट की कमी का सामना करना पड़ता है. अगर एक होटल का कमरा बनता है तो उसमें 16 लोगों को रोजगार मिलता है. क्या हम ऐसे टैलेंट को बना पा रहे हैं?
टैग्स