होम / बिजनेस / BW IHA-2023: भारत की ग्रोथ स्टोरी का कायल है मैरिएट, प्रेसिडेंट ने बताया आगे का प्लान

BW IHA-2023: भारत की ग्रोथ स्टोरी का कायल है मैरिएट, प्रेसिडेंट ने बताया आगे का प्लान

मैरिएट के साउथ एशिया प्रेसीडेंट ने कहा कि भारत की ग्रोथ स्‍टोरी हमारे लिए बेहद शानदार है. हम हमेशा से मानते रहे हैं कि भारत एक स्‍ट्रैटेजिक मार्केट है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW IHA 2023 के दिल्‍ली में हो रहे इवेंट में HVS Anarock के President (South Asia) मनदीप लांबा की  मैरिएट के एशिया पैसिफिक प्रेसीडेंट राजीव मेनन से वन टू वन बातचीत हुई. इस बातचीत में राजीव मेनन ने एशिया पैसिफिक को लेकर कई अहम बातें कहीं. उन्‍होंने कहा कि पिछले एक दशक में दो देशों में तेजी से ग्रोथ हुई है, वो है चीन और भारत. उन्‍होंने कहा कि हमने इस मार्च में अपने 1000वें होटल की शुरुआत की है और उम्‍मीद है कि अगले कुछ सालों में इसमें 400 से 500 होटल और जोड़ने में कामयाब रहेंगे.

कोविड के समय ने बहुत कुछ सिखाया 

मैरिएट के एशिया पैसिफिक प्रेसीडेंट राजीव मेनन ने कहा‍ कि मैंने अपने करियर की शुरुआत मुंबई के एक होटल से की, उसके बाद सफर आगे बढ़ा और 2015 में मुझे मैरियट में सीईओ की जिम्‍मेदारी मिल गई. ठीक 4 साल बाद 2019 में मुझे मैरियट ग्रुप का प्रेसीडेंट बनाया गया. उसके बाद हमने देखा कि किस तरह से कोविड वाला साल आया और वो साल सभी के लिए एक बेस्‍ट लर्निंग पीरियड था. लेकिन 24 महीने बाद कोई नहीं जानता था कि तस्‍वीर इस तरह से बदल जाएगी और हम लोग एक के बाद एक रिकॉर्ड ब्रेक करते चले जाएंगे. अगर एशिया पैसिफिक की बात की जाए तो ये सफर बहुत यादगार रहा है और मुझे एक बहुत अच्‍छी टीम के साथ काम करने का मौका मिला है. 

कोविड के बाद ये बदलाव कैसे आया? 

इसके बारे में बताते हुए मैरिएट के एशिया पैसिफिक प्रेसीडेंट राजीव मेनन कहते हैं कि मुझे लगता है कि कोविड ने एक बार फिर ट्रैवल की भावना को मजबूत किया है. जब लोग एक लंबे समय के लिए घर में बंद हो गए थे, तब उन्होंने महसूस किया कि अपनों के साथ घूमने-फिरने से बढ़कर कुछ नहीं है. अपने परिवार के साथ समय बिताने और खुश रहने से ज्यादा अच्छा कुछ नहीं हो सकता. कोरोना के बाद जब हालात सामान्य हुए, देशों ने अपनी सीमायें खोल दीं, तो ट्रैवल में तेजी आई. हमने पूरे एशिया पैसिफिक में एक बड़ी रिकवरी देखी है. लेकिन जैसे ही बॉर्डर खुले तो पहले डोमेस्टिक ट्रैवल शुरू हुआ और उसके बाद इंटरनेशनल टूरिज्‍म ने भी तेजी पकड़ ली. 

एशिया पैसिफिक इसलिए है अहम 

राजीव मेनन ने आगे कहा -  आपको बताना चाहूंगा कि एशिया पैसिफिक रीजन समूची दुनिया की जीडीपी में 33 प्रतिशत का योगदान देता है. हम देख रहे हैं कि इंडिया, साउथ ईस्‍ट एशिया जैसे बाजारों में निवेश आ रहा है. हम देख रहे हैं कि एशिया पैसिफिक के हर सेक्‍टर में निवेश आ रहा है. पिछले एक दशक में दो देशों में अच्छा -खासा निवेश आया है ,इनमें पहला चीन है और दूसरा भारत. आज भारत में हमारे पास 145 होटल हैं और जापान में हमारे पास 93 ऑपरेशनल होटल हैं और अगर आप साउथ ईस्‍ट एशिया की बात करते हैं तो वहां हमारे पास 210 ऑपरेटिंग होटल हैं. जबकि 110 होटल पाइपलाइन में हैं. उसी तरह ऑस्‍ट्रेलिया न्‍यूजीलैंड में भी हमारे कई होटल चल रहे हैं. वहां 45 ऑपरेशनल हैं. हमने अभी मार्च में ही 1000वां होटल ऑपरेशनल किया है. ये एक बड़ी उपलब्धि है और एशिया पैसिफिक के सामने आने वाले दिनों में बड़ी चुनौती भी होगी. 

कुछ सालों में हासिल कर लेंगे लक्ष्य

मेनन ने कहा कि भारत की ग्रोथ स्‍टोरी हमारे लिए बेहद शानदार है. हम हमेशा से मानते रहे हैं कि भारत एक स्‍ट्रैटेजिक मार्केट है. अगर मैं मैरिएट की बात करूं तो यह हमारे लिए चौथा सबसे बड़ा मार्केट है. हम अभी कई और होटल को लेकर कई एमओयू कर चुके हैं और कई करने वाले हैं. मुझे लगता है कि हम अपने अगले बिलियन के लक्ष्‍य को अगले कुछ सालों में हासिल कर लेंगे. अपने ग्रुप के कई ब्रैंड की बात करूं तो वो बहुत अच्‍छा कर रहे हैं. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि हमारे पोर्टफोलियो में लग्‍जरीनेस 20 प्रतिशत की हिस्‍सेदारी रखती है. अगर आप भारत की बात करते हैं तो हमारे 49 शहरों में होटल काम कर रहे हैं. इनमें आज हमारे पास 16 ब्रैंड हैं जिनमें 29000 कमरे हैं. हम देख रहे हैं कि रिजॉर्ट लोकेशन में निवेश तेजी से बढ़ रहा है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

4 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

8 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

8 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

10 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

10 hours ago


बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

8 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

6 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

8 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

10 hours ago