होम / बिजनेस / BW Disrupt YEA 2022: कुछ कर गुजरने की जिद वाले यंग डिसरप्टर्स को BW ने किया सम्मानित
BW Disrupt YEA 2022: कुछ कर गुजरने की जिद वाले यंग डिसरप्टर्स को BW ने किया सम्मानित
BW Young Entrepreneur and Enterprise Awards के लिए प्राप्त आवेदनों को मल्टी-टियर स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजारा गया. कुल 140 से अधिक एंट्रीज प्राप्त हुई थीं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
यह दशक भारत का है. पिछले दो-तीन साल के दौरान, विपरीत वैश्विक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण फंडिंग एनवायरनमेंट के बावजूद देश में स्टार्टअप्स का उदय उल्लेखनीय रहा है. कई रिपोर्ट्स के अनुसार, इनोवेशन से प्रेरित, डिसरप्टिव आंत्रप्रेन्योरशिप युवा होती जा रही है. आजकल के यंग आंत्रप्रेन्योर न केवल अन्य स्टार्टअप्स की भीड़ में खुद को अलग रखने में सक्षम हैं, बल्कि वह सब-सेगमेंट से आने वाली मांगों को पूरा करने के लिए उत्पाद भी बनाते हैं.
बढ़ रही युवा शक्ति
स्टार्टअप सेक्टर को दिए जा रहे महत्व को ध्यान में रखते हुए, भविष्य के लिए तैयार उद्यमी या आंत्रप्रेन्योर्स आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए ड्राइविंग सीट' पर हैं. स्टार्टअप्स में बढ़ती युवा शक्ति और अलग-अलग सेक्टर में आने वाली चुनौतियों से निपटने के उनके जुनून को ध्यान में रखते हुए BW बिजनेस वर्ल्ड BW Disrupt's Young Entrepreneur Awards 2023 कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान, ब्यूटी और पर्सनल केयर से लेकर अपैरल, लॉजिस्टिक्स, फूड और हेल्थटेक, फिनटेक तक, 15 टॉप उद्यमों और उद्यमियों को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
आई थीं 140 से ज्यादा एंट्रीज
BW Young Entrepreneur and Enterprise Awards के लिए प्राप्त आवेदनों को मल्टी-टियर स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजारा गया. कुल 140 से अधिक एंट्रीज प्राप्त हुई थीं. दूसरे स्तर के मूल्यांकन के बाद, कुल 50 नॉमिनीज को शॉर्टलिस्ट किया गया और उन्हें पावर-पैक्ड जूरी पैनल के सामने पेश होने के लिए आमंत्रित किया गया. 15 विजेताओं की सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया भी काफी कठिन थी. नामांकनों का मूल्यांकन कड़े मापदंडों पर किया गया, जिसमें बिजनेस आईडिया द्वारा डिसरप्शन, फाइनेंशियल ग्रोथ, सामाजिक प्रभाव का दायरा और दीर्घकालिक विकास क्षमता आदि शामिल थे. ई-कॉमर्स, फिनटेक, हेल्थटेक, लॉजिस्टिक्स, डी2सी ब्रांड्स, अपैरल बिजनेस, सोशल एंटरप्राइजेज और कई अन्य उद्यमियों को इसके लिए नामांकित किया गया था.
जूरी में ये रहे शामिल
अंतिम 15 विजेताओं की सूची फाइनल करने के लिए जूरी को काफी मशक्कत करनी पड़ी. जूरी में डॉ. अपूर्व रंजन शर्मा, सह-संस्थापक - वेंचर कैटालिस्ट्स और 9 यूनिकॉर्न्स, विक्रम गुप्ता, फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर, एलवीकैप वेंचर्स; बाला सी देशपांडे, फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर, मेगाडेल्टा कैपिटल; अनुराधा रामचंद्रन, मैनेजिंग पार्टनर, टीवीएस कैपिटल; रविंदर पाल सिंह, पार्टनर, कलारी कैपिटल; अर्पित अग्रवाल, निदेशक, ब्लूम वेंचर; निनाद कापरे, पार्टनर - 100X.VC; अंकित केडिया, फाउंडर - कैपिटल A; उमा शंकर भारद्वाज, फाउंडर और सीईओ, iAvatarZ Digital; आदित्य प्रकाश गुप्त, पार्टनर, GMEs; प्रसार शर्मा, निदेशक - BW बिजनेसवर्ल्ड; डॉ. अनुराग बत्रा, चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ, BW बिजनेसवर्ल्ड और फाउंडर एक्सचेंज4मीडिया शामिल रहे.
ये हैं विजेता
क्रमांक नाम पद कंपनी
1 Aakriti Rawal Co-founder & CEO House of Chikankari
2 Ajay Lakhotia Founder & CEO StockGro
3 Ankit Fatehpuria Co-founder Zetwerk Manufacturing
4 Bharat Bansal Co-founder & CEO Nirmalaya Wellness
5 Divij Bajaj Founder & CEO Power Gummies
6 Dr Preet Pal Thakur Co-founder Glamyo Health
7 Kartik Hajela Co-founder and COO Log9 Materials
8 Kishan Karunakaran CEO Buyofuel
9 Pallavi Shrivastava Co-founder & Director Progcap
10 Parul Sharma Founder & CEO Gladful Foods
11 Pranav Bajaj Co-founder Medulance
12 Sandeep Devgan Chief Executive Officer Stonefield Flavours
13 Saurabh Kumar Agarwal Founder & CTO Reshamandi
14 Shobit Rai Director and Co-founder Prozeal Infra Engineering
15 Vivek Singh Co-founder & CEO Anveya Living
टैग्स