✕

होम / बिजनेस / IPO मार्केट के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? बताएगा BW Businessworld का नया एडिशन!

IPO मार्केट के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? बताएगा BW Businessworld का नया एडिशन!

BW BusinessWorld के लेटेस्ट एडिशन में IPO की तरफ मार्केट की वापसी के साथ इस विषय पर इंडस्ट्री के प्रमुख लोगों से की गई बातचीत भी शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BW Businessworld का नया एडिशन 1 जुलाई 2023 को रिलीज किया जाएगा. इस एडिशन में आपको पिछले साल के दौरान IPOs (Initial Public Offerings) मार्केट की परफॉरमेंस और इस साल IPOs मार्केट को लेकर एक्सपर्ट्स की राय के बारे में जानने को मिलेगा. पिछले साल के दौरान बहुत से शानदार IPOs देखने को मिले थे और 2023 के आने वाले छह महीनों में भी आपको कुछ शानदार IPOs देखने को मिल सकते हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले 10 महीनों के दौरान कैपिटल मार्केट के माध्यम से IPOs मार्केट 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम इकट्ठा कर सकती है. इसके साथ ही इस नए एडिशन में Demat अकाउंट्स में रिटेल इन्वेस्टर्स की संख्या में आए जबरदस्त उछाल और इससे IPOs मार्केट पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी जानने को मिलता है. IPOs मार्केट की क्षमता को जानने के लिए BW Businessworld की टीम ने इस क्षेत्र की गहन जांच की और साथ ही इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स से भी बात की है. 

EbixCash के रोबिन रैना से खास बातचीत 
BW Businessworld को दिए अपने खास इंटरव्यू में EbixCash के चेयरमैन रोबिन रैना (Robin Raina) ने उन क्षेत्रों के बारे में प्रमुख रूप से बात की जहां IPO लागू किए जाएंगे. इसके साथ ही रोबिन ने इस वित्त वर्ष के दौरान बिजनेस के क्षेत्रों की वृद्धि के बारे में भी बात की. बातचीत के दौरान रोबिन ने यह भी बताया कि उनका फाइनेंशियल विजन बहुत ही साफ है और वो मानते हैं कि किसी भी चीज को बेचने की कीमत उसकी लागत से ज्यादा होनी चाहिए ताकि प्रॉफिटेबलिटी प्राप्त कर सके. इसके साथ ही उन्होंने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि EbixCash की शुरुआत से ही उनका प्रमुख उद्देश्य वृद्धि और प्रॉफिटेबलिटी रहा है और जैसा वो पिछले 23 सालों में करते आए हैं आगे भी वो यही करते रहेंगे. रोबिन ने EbixCash द्वारा प्राप्त की गई विभिन्नता के महत्त्व पर भी बात की और बताया कि उन्होंने विभिन्न कस्टमर्स को विभिन्न सेवाएं प्रदान की हैं ताकि संस्था लगातार प्रॉफिटेबल बनी रहे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रॉफिटेबल बने रहने के लिए उन्होने EbixCash को एक ऐसे बिजनेस के रूप में भी विकसित किया है जो तकनीक से संबंधित सेवाएं प्रदान करता है. 

इंडस्ट्री के प्रमुख लोगों से खास बातचीत
BW BusinessWorld का लेटेस्ट एडिशन IPO की तरफ मार्केट की वापसी की बात भी करता है और इस विषय पर इंडस्ट्री के प्रमुख लोगों से बातचीत भी इस एडिशन में शामिल की गई है. इन प्रमुख लोगों में Anand Rathi Investors के CEO समीर बहल, EY India में पार्टनर Veenit Surana, Prabhudas Liladhar Capital Market (PLCM) में इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Dara Kalyaniwala और अन्य लोग भी शामिल हैं. इस एडिशन में BW Businessworld ने यह जानने की कोशिश की, कि इस बार IPOs में क्या अलग होगा और क्या पॉजिटिव तरीका अपनाया जाएगा? आसान भाषा में कहें तो यह एडिशन IPOs की तरफ मार्केट की वापसी और आने वाले समय में इसमें बढ़ोत्तरी की कोशिशों पर ध्यान देता है. 

मैगजीन में और क्या है खास?  
मैगजीन के लेटेस्ट एडिशन में IndiaFirst Life और Healthvista India पर भी ध्यान दिया गया है और इसके साथ ही हेल्थकेयर और BFSI (Banking Financial Services and Insurance) इंडस्ट्रीज द्वारा अपने क्षेत्रों में IPOs की शुरुआत करके महत्त्वपूर्ण वृद्धि पर भी ध्यान दिया गया है. इस एडिशन में Portea Medical की को-फाउंडर और चेयरपर्सन मीना गणेश के साथ की गई खास बातचीत भी शामिल है जिससे BSE (Bombay Stock Exchange) और NSE (National Stock Exchange) पर कंपनी की शुरुआत के बारे में पता चलता है. इसके साथ ही उन्होंने अपने क्षेत्र में अपनी अध्यक्षता को बनाए रखने की रणनीति के बारे में भी बात की है. दूसरी तरफ IndiaFirst Life की मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO RM Vishakha से की गई खास बातचीत भी इस एडिशन में शामिल है और इस बातचीत के माध्यम से आपको वित्त वर्ष 2022 के दौरान कंपनी की जबरदस्त परफॉरमेंस के बारे में पता चलता है.  

स्टूडेंट्स के लिए भी है फायदेमंद
इसके साथ ही मैगजीन के इस एडिशन में विभिन्न कोर्सों के लिए स्टूडेंट्स द्वारा चुने जाने वाले विभिन्न संस्थानों के बारे में भी बात की गई है. इंजीनियरिंग के लिए IITs (Indian Institutes of Technology) पर प्रमुख रूप से ध्यान है. इस एडिशन में इंस्टिट्यूट की विभिन्न शाखाओं के बारे में बात की गई है जिनमें IIT Madras, IIT Roorkee, IIT Guwahati और IIT Kanpur के नाम शामिल हैं. इसके साथ ही इस एडिशन में ‘AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जमाने में इंजीनियरिंग’ जैसे विषय पर भी ध्यान दिया गया है. इसके साथ ही एडवांस टेक्नोलॉजी के लिए विभिन्न कॉलेज कैंपसों की तैयारी और स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए कॉलेजों द्वारा तैयार की जा रही रणनीति के बारे में भी बात की गई है. साथ ही, इस एडिशन में गुरुग्राम की Amity University के वाईस चांसलर PB Sharma के साथ ग्लोबल तकनीकी क्रान्ति की वजह से स्टूडेंट्स की क्षमता में आये बदलावों के बारे में की गई खास बातचीत को भी शामिल किया गया है. 

BW Businessworld की ई-मैगजीन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें!
 

यह भी पढ़ें: बिजनेस जगत को किया वादा, PM Modi ने निभाया; खुशी से झूमे कारोबारी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

उत्तर प्रदेश में निवेश को मिलेगी रफ्तार, 500 जीसीसी बनाने का लक्ष्य, 15 एमओयू पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में आयोजित यूपी जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 में उद्योग जगत के साथ 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, पांच निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए और 13 शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौते किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2031 तक राज्य में 500 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.

3 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

9 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

10 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

12 hours ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

13 hours ago


बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में निवेश को मिलेगी रफ्तार, 500 जीसीसी बनाने का लक्ष्य, 15 एमओयू पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में आयोजित यूपी जीसीसी इनोवेशन समिट 2026 में उद्योग जगत के साथ 15 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए, पांच निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किए और 13 शैक्षणिक संस्थानों के साथ समझौते किए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2031 तक राज्य में 500 ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर स्थापित करने का लक्ष्य रखा है.

3 hours ago

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

10 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

9 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

12 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

11 hours ago