होम / बिजनेस / BW MarketWorld: मार्केटिंग इंडस्ट्री के विकास का जश्न है ‘फेस्टिवल ऑफ मार्केटिंग’

BW MarketWorld: मार्केटिंग इंडस्ट्री के विकास का जश्न है ‘फेस्टिवल ऑफ मार्केटिंग’

लोग मार्केटिंग को अभी भी प्रोडक्ट के विकास का महत्त्वपूर्ण हिस्सा ही मानते हैं लेकिन मार्केटिंग इससे कहीं आगे बढ़ चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोगों की जरूरतों को समझना और फिर उन जरूरतों के अनुसार किसी प्रोडक्ट को तैयार करना मार्केटिंग का एक महत्त्वपूर्ण पक्ष है. मार्केटिंग अब किसी प्रोडक्ट के विकास का सिर्फ एक फंक्शन भर नहीं है, बल्कि पिछले कुछ समय के दौरान काफी तेजी से विकसित हुई इंडस्ट्री भी है. मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं और तेजी से विकसित होती इस इंडस्ट्री पर चर्चा के लिए आज BW बिजनेसवर्ल्ड (BW BusinessWorld) द्वारा दिल्ली में ‘फेस्टिवल ऑफ मार्केटिंग’ के पहले एडिशन का अय्योजन किया गया. 

मार्केटिंग का उद्देश्य
ज्यादातर लोग मार्केटिंग को अभी भी किसी प्रोडक्ट के विकास का महत्त्वपूर्ण हिस्सा भर ही मानते हैं लेकिन मार्केटिंग अब इससे कहीं ज्यादा आगे बढ़ चुकी है. मार्केटिंग अब एक बिलियन-डॉलर्स वाली इंडस्ट्री बन चुकी है और पिछले कुछ सालों में इस इंडस्ट्री में सर्कारात्मक विकास देखने को मिला है. लेकिन इससे पहले यह जान लेना भी जरूरी है कि मार्केटिंग का उद्देश्य क्या होता है? BW बिजनेसवर्ल्ड के चेयरमैन और चीफ एडिटर डॉक्टर अनुराग बत्रा ने अपने संबोधन के दौरान इस विषय पर बात करते हुए कहा कि मार्केटिंग का पहला और सबसे अहम काम होता है कंपनी की तरफ कस्टमर्स को आकर्षित करना. 

मार्केटिंग और सेल्स
अपने संबोधन के दौरान डॉक्टर बत्रा ने इस विषय के बारे में आगे बात की और कहा कि लोगों के बीच कंपनी की मौजूदगी दर्ज करवाना और उस मौजूदगी को मजबूती प्रदान करना भी मार्केटिंग के प्रमुख उद्देश्य हैं. अपने संबोधन के दौरान डॉक्टर बत्रा ने भारत के विकास के बारे में बात करते हुए कहा कि भारत काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस विकास की एक दिशा है. डॉक्टर बत्रा ने कहा कि अगर आप ये समझ जाएं कि भारत किस दिशा में आगे बढ़ रहा है तो आप अपनी कंपनी, अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयां प्रदान कर सकते हैं और अपना खुद का एक ब्रैंड बना सकते हैं.

2 दिन और 80 से ज्यादा CMO 
अपने संबोधन की समाप्ति की ओर बढ़ते हुए डॉक्टर बत्रा ने ‘फेस्टिवल ऑफ मार्केटिंग’ के पहले एडिशन में मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि फेस्टिवल ऑफ मार्केटिंग के 2 दिनों के आयोजन के दौरान 80 से ज्यादा CMO (चीफ मार्केटिंग ऑफिसर) मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं पर बात करेंगे और मार्केटिंग के बारे में सीखने की चाहत रखने वाले नौजवान बिजनेसमैन्स के लिए यह एक काफी अच्छा मौका है.
 
यह भी पढ़ें: IPO की तैयारी में जुटी TATA की इस कंपनी को लगा बड़ा झटका, अब क्या होगा आगे?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

20 seconds ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

3 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

3 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

20 seconds ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

52 minutes ago