होम / बिजनेस / आखिर क्या है Web 3.0? बताएगा BW BusinessWorld का नया एडिशन!

आखिर क्या है Web 3.0? बताएगा BW BusinessWorld का नया एडिशन!

लेटेस्ट एडिशन में Web 3 के महत्त्व और भारत के वित्तीय लैंडस्केप को आकार देने में इसकी भूमिका के बारे में विशेष रूप से बातचीत की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इन्टरनेट के स्ट्रक्चर में नए युग की शुरुआत के प्रतीक को Web 3 के नाम से जाना जाता है. Web 3 में यूजर के डिजिटल अनुभव को प्रमुख रूप से महत्त्व दिया जाता है और यह एक ऐसा ऑनलाइन इकोसिस्टम है जो ज्यादा वैध है और इसे यूजर द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है. 

BW बिजनेसवर्ल्ड का नया एडिशन
BW बिजनेसवर्ल्ड द्वारा 12 अगस्त 2023 को अपना लेटेस्ट एडिशन जारी किया जाएगा. इस लेटेस्ट एडिशन में Web 3 के महत्त्व और भारत के वित्तीय लैंडस्केप को आकार देने में इसकी भूमिका के बारे में विशेष रूप से बातचीत की गई है. Web 3 के उदय के साथ एक ऐसे युग की शुरुआत हुई है जो ज्यादा विकेन्द्रित है और डिजिटली ज्यादा मजबूत भी है. इस क्रांतिकारी मूवमेंट ने देश भर के बहुत से डेवलपर्स, उद्यमियों और अन्य प्रकार के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है. 

BW Web 3.0 समिट
लागत कम करने, डेटा की सुरक्षा, और पारदर्शिता जैसे प्रमुख क्षेत्रों में Web 3 टेक्नोलॉजी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुकी है. इससे पता चलता है कि इस टेक्नोलॉजी में विभिन्न क्षेत्रों को बदलने की क्षमता मौजूद है. Web 3 टेक्नोलॉजी को ज्यादा से ज्यादा अपनाया जा रहा है और यह भारत के डिजिटल इकोसिस्टम के लिए काफी सुरक्षित विकल्प के रूप में नजर आता है. BW Web 3.0 समिट और अवॉर्ड के पहले एडिशन के दौरान Web 3.0 की ऐसी क्षमताओं पर प्रमुख रूप से नजर थी जो कस्टमर्स और बिजनेस को फायदा पहुंचा सके. 

भारत के लॉ स्कूल
मैगजीन के इस एडिशन में भारत के अग्रणी लॉ स्कूलों के बारे में गहराई से की गई जांच के बाद प्राप्त हुए तथ्यों को शामिल किय गया है. इन तथ्यों के माध्यम से लॉ की पढ़ाई कर रहे है विद्यार्थियों और वकालत कर रहे वकीलों को भी जरूरी जानकारी प्राप्त हो सकती है. इसके साथ-साथ मैगजीन के इस एडिशन में दिग्गजों के बारे में भी जानकारी शामिल की गई है जो इन लॉ स्कूलों में होने वाले परिवर्तनों के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं. इन दिग्गजों के विजन और लीडरशिप की बदौलत ही कानून की पढ़ाई का भविष्य आकार ले रहा है और इसीलिए इस क्षेत्र में रूचि लेने वाले लोगों को इन दिग्गजों के बारे में पढ़ना चाहिए. 

भारतीय एविएशन सेक्टर
इतना ही नहीं, मैगजीन के इस एडिशन में तेजी से बढ़ते भारतीय एविएशन क्षेत्र की गहराई से की गई जांच भी शामिल है. साथ ही इस एडिशन में एविएशन सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार और प्राइवेट इकाइयों द्वारा की गई कोशिशों पर भी प्रकाश डाला गया है. इसके साथ ही इस एडिशन में Polygon के को-फाउंडर संदीप नैलवाल के साथ की गई खास बातचीत को भी शामिल किया गया है. इस खास बातचीत के दौरान संदीप ने इन्टरनेट की पृष्ठभूमि पर Web 3 के प्रभाव और बिजनेस में मौजूद मौकों के बारे में भी बात की है. 
 

यह भी पढ़ें: 9 सालों में बंद हुए 14.56 लाख करोड़ के लोन, किसका था सबसे बड़ा हिस्सा?]

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

20 minutes ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

16 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

19 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

21 hours ago


बड़ी खबरें

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

20 minutes ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

13 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

15 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

16 hours ago