✕

होम / बिजनेस / Unicommerce और Firstcry के शेयरों की हुई बंपर लिस्टिंग, निवेशक हुए मालामाल

Unicommerce और Firstcry के शेयरों की हुई बंपर लिस्टिंग, निवेशक हुए मालामाल

फर्स्टक्राई के आईपीओ के शेयरों की आज लिस्टिंग ने अपने निवेशकों को शानदार मुनाफा दिया और यूनिकॉमर्स सॉल्यूशन की लिस्टिंग 113 फीसदी के प्रीमियम के साथ हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में आज लिस्ट होने वाली दोनों कंपनियों की बंपर लिस्टिंग हुई है. NSE पर यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस (Unicommerce eSolutions) का शेयर ₹235 पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस ₹108 से 117.59% ज्यादा है और BSEपर कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस से 112.96% ऊपर ₹230 पर लिस्ट हुआ. वहीं, FirstCry की पेरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड का शेयर NSE पर ₹651 पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस ₹465 रुपए से 40% का रिटर्न है. BSE पर फर्स्टक्राई का शेयर 34.41% प्रीमियम के साथ ₹625 पर लिस्ट हुआ.

6 से 8 अगस्त तक ओपन थे दोनों कंपनियों के IPO

दोनों IPO 6 से 8 अगस्त तक ओपन थे. तीन दिन में यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस का IPO टोटल 168.35 गुना सब्सक्राइब हुआ. रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 130.99 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) में 138.75 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटगरी में 252.46 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं, ब्रेनबीज सॉल्यूशंस का IPO तीन दिन में टोटल 12.22 गुना सब्सक्राइब हुआ. रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 2.31 गुना, QIB में 19.30 गुना और NII कैटगरी में 4.68 गुना सब्सक्राइब हुआ. आइए अब दोनों कंपनियों के बारे में एक-एक करके जानते हैं...

Unicommerce eSolutions IPO के बारे में

यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस आईपीओ 6 अगस्त, 2024 से 8 अगस्त, 2024 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था. 276.57 करोड़ रुपये का ये आईपीओ एक बुक-बिल्ट इश्यू था और इसमें पूरी तरह से 2.56 करोड़ शेयरों का ऑफर फोर सेल शामिल था. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 102 रुपये और 108 रुपये प्रति शेयर के बीच तय किया गया है. IIFL Securities और CLSA आईपीओ के लिए लीड मैनेजर्स था. 3 दिन की बिडिंग के दौरान IPO को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. इसे कुल 168.35 गुना सब्सक्राइब किया गया था.

FirstCry IPO के बारे में

ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के IPO का प्राइस बैंड ₹440 - ₹465 प्रति शेयर तय किया गया था, जहां निवेशक एक लॉट में 32 शेयरों और उसके बाद इसके मल्टीपल्स में बोली लगा सकते थे. कंपनी इस IPO के जरिए ₹4,194 करोड़ जुटाने का प्लान बनाया था. इश्यू का लगभग 75% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स, 35% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स और बचा हुआ 10% हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है.

कंपनी IPO के जरिए जुटाई गई इनकम का इस्तेमाल 'BabyHug' ब्रांड के तहत नए मॉडर्न स्टोर खोलने, सहायक कंपनी में निवेश, विदेशों में विस्तार और साथ ही सेल और मार्केटिंग इनिशिएटिव्स के लिए किया जाएगा. इसके अलावा कुछ हिस्सा कॉर्पोरेट के सामान्य कामों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

9 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

39 minutes ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

4 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें