✕

होम / बिजनेस / बजट 2025-निर्मला सीतारमण ने बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को दी ये महत्वपूर्ण सौगात!

बजट 2025-निर्मला सीतारमण ने बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को दी ये महत्वपूर्ण सौगात!

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में शिक्षा को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है. इसमें IIT के विस्तार से लेकर कैंसर डे केयर सेंटर स्थापित होंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2025 के लिए बजट पेश करते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में कई अहम घोषणाएं की हैं. उन्होंने आईआईटी के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने, सरकारी स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब्स की स्थापना और जिला अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर की शुरुआत की बात की. सीतारमण ने देश में अधिक से अधिक मेडिकल कॉलेजों के गठन और मौजूदा अस्पतालों के इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करने का प्रस्ताव रखा. इसके साथ ही, सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण की योजना और मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए भी कई पहल की घोषणा की. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

IIT को लेकर हुई ये घोषणा

वित्त मंत्री ने बजट में घोषणा करते हुए कहा कि पांच आईआईटी में एडिशनल इंफ्रास्ट्रर बनाया जाएगा. इसके साथ ही आईआईटी पटना का विस्तार भी किया जाएगा. उन्होंने कहा युवाओं को कौशल से लैस करने के लिए वैश्विक विशेषज्ञता और साझेदारी के साथ 5 नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर स्किलिंग की स्थापना की जाएगी. इसके अलावा, 2014 के बाद से आरंभ किए गए पांच आईआईटी में 6500 अतिरिक्त छात्रों को शिक्षा सुविधा देने के लिए एडिशनल इंफ्रास्ट्रर का निर्माण किया जाएगा. उन्होंने आगे बताया, ‘500 करोड़ रुपये के व्यय के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन आर्टफिशियल इंटेलिजेंस फॉर एजुकेशन की स्थापना की जाएगी. साथ ही, आगामी पांच वर्षों में अतिरिक्त 75,000 सीटों की वृद्धि के लक्ष्य के साथ, अगले वर्ष मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 10,000 अतिरिक्त सीटों को जोड़ा जाएगा. 

50 हजार अटल टिंकरिंग लैब का निर्माण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया, ‘जिज्ञासा, नवाचार और युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए आगामी पांच वर्षों में सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जाएगी. इसके अलावा, भारतनेट परियोजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सेकेंडरी स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी. स्कूल तथा उच्च शिक्षा में भारतीय भाषाओं की डिजिटल पुस्तकों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय भाषा पुस्तक परियोजना का कार्यान्वयन किया जाएगा. शिक्षा के लिए 500 करोड़ रुपये की लागत से एआई उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा.  मेडिकल एजुकेशन को भी बढ़ा मिलेगा.

जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर होंगे स्थापित

निर्मला सीतारमण ने कहा है कि आगामी तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किए जाएंगे. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 200 केंद्र स्थापित किए जाएंगे. वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमारे विकास के ट्रैक रिकॉर्ड और ढांचागत सुधारों ने विश्व का ध्यान हमारी ओर खींचा है. इस अवधि के दौरान, भारत की योग्यता और सामर्थ्य में भरोसा बढ़ा है.

सर्वाइकल कैंसर के लिए टीकाकरण

बजट में निर्मला सीतारमण ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण शुरू किया जाएगा. उन्होंने बताया कि कई मातृ और चाइल्ड केयर योजनाएं भी शुरू की गई हैं, जिसका फोकस सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 में तेजी लाना है. इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी अब आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ कवरेज दी जाएगी. 

टीकाकारण के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत

सीतारमण ने कहा कि डिजिटल इंडिया पहल को आगे बढ़ाया जाएगा, जिसके तहत एक नए यून-विन प्लेटफॉर्म को देशभर में शुरू किया जाएगा. इस प्लेटफॉर्म का उपयोग टीकाकरण के प्रबंधन और मिशन इंद्रधनुष के प्रबंधन के प्रयासों को आगे बढ़ाने में किया जाएगा.  उन्होंने बताया कि इस बार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लिए बजट आवंटन में 2017-18 से 85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. कैंसर, दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित रोगियों को राहत प्रदान करने के लिए 36 दवाओं के शुल्क से पूरी तरह छूट दी जाएगी. इसके अलावा 6 में दवाओं को रियायती छूट दी जाएगी. भारत में मेडिकल टूरिज्म के लिए आसान वीजा उपलब्ध करवाया जाएगा औरमेडिकल उपकरण सस्ते होंगे.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

19 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

21 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

23 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

23 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

2 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

2 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

2 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

21 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

19 hours ago