होम / बिजनेस / रेलवे को खुश करके, रेलकर्मियों के माथे पर शिकन छोड़ गईं वित्त मंत्री!

रेलवे को खुश करके, रेलकर्मियों के माथे पर शिकन छोड़ गईं वित्त मंत्री!

वित्त मंत्री ने बजट में रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपए के प्रावधान की घोषणा की है, जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में रेलवे के लिए भी बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ रुपए के प्रावधान की घोषणा की है, जो 2013-14 बजट से करीब 9 गुना ज्यादा है. 2013 में रेलवे के लिए करीब 63,363 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया था. जबकि पिछले साल यानी 2022 में रेलवे का कुल बजट 140367.13 करोड़ रुपए था. इस लिहाज से देखें तो रेलवे पर वित्त मंत्री ने खासी मेहरबानी दिखाई है, लेकिन साथ ही उन्होंने कुछ ऐसा भी जोड़ दिया है जिससे रेलवे कर्मचारियों के माथे पर शिकन पड़ गए हैं.

पहले से चल रहा काम
वित्त मंत्री ने बजट भाषण के दौरान कहा कि रेलवे में निजी भागेदारी बढ़ाई जाएगी. इसका मतलब है कि सरकार रेलवे के कई कामकाज निजी हाथों में सौंप सकती है. वैसे, ये कोई पहला मौका नहीं है जब रेलवे में निजी भागीदारी बढ़ाने की बात हुई है. मोदी सरकार काफी समय से इस दिशा में काम कर रही है. रेलवे यूनियन ने निजीकरण का विरोध भी किया है, लेकिन सरकार पर उसका खास असर नहीं हुआ. अब बजट में निजी भागेदारी बढ़ाए जाने की घोषणा करके सरकार ने साफ कर दिया है कि वो अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटने वाली.

कर्मचारियों पर पड़ेगा असर
रेलवे से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि बजट में 2.4 लाख करोड़ का प्रावधान अच्छी बात है, लेकिन निजी भागीदारी की बात करके सरकार ने रेल कर्मचारियों की चिंता बढ़ा दी है. सरकार सीधे तौर पर भले ही कुछ न कहे, मगर निजी भागीदारी बढ़ने का असर रेलवे कर्मचारियों पर पड़ना लाजमी है. उनका यह भी कहना है कि निजी भागीदारी बढ़ना न केवल रेल कर्मियों के लिए बल्कि यात्रियों के लिए भी नुकसानदायक है. अधिकारियों ने कहा कि रेलवे में निजीकरण सुरक्षा के लिहाज से भी जोखिमपूर्ण है. उन्होंने सवाल किया कि क्या एक निजी ठेकेदार सुरक्षा जैसे मुद्दे पर रेलवे स्टाफ से ज्यादा गंभीर हो सकता है? 

51000 करोड़ जुटाएगी सरकार
वहीं, सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपने विनिवेश (Disinvestment) लक्ष्य को घटा दिया है और अगले वित्त वर्ष 2023 के लिए विनिवेश यानी सरकारी संपत्तियों को बेचकर 51000 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है. वर्तमान वित्त वर्ष के लिए सरकार ने विनिवेश का लक्ष्य 50,000 करोड़ रुपए कर दिया है. पहले यह 65,000 करोड़ था. वैसे ये पहली बार नहीं है. इससे पहले वित्त वर्ष 2022 में विनिवेश के जरिए सरकार का लक्ष्य 1.75 लाख करोड़ रुपए जुटाने का था, जिसे बाद में घटाकर 78,000 करोड़ करना पड़ा था. लगातार टारगेट कम करना साफ दर्शाता है कि सरकार की विनिवेश प्रक्रिया में निवेशक कम रुचि रख रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

42 minutes ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

4 hours ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

4 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

42 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

5 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

1 hour ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.