✕

होम / बिजनेस / Paytm Payments Bank को लेकर BSE ने निवेशकों को दी सलाह, आपका जानना है जरूरी

Paytm Payments Bank को लेकर BSE ने निवेशकों को दी सलाह, आपका जानना है जरूरी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के खिलाफ 31 जनवरी को कार्रवाई की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (Paytm Payments Bank Limited) पर लगाए गए प्रतिबंध 15 मार्च से अमल में आ जाएंगे. इसी के मद्देनजर पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खातों के जरिए ट्रेडिंग कर रहे निवेशकों के लिए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BSE ने कहा है कि जिन निवेशकों ने अपने ट्रेडिंग मेंबर्स यानी स्टॉक ब्रोकर्स के साथ सिर्फ पेटीएम पेमेंट्स बैंक खाते रजिस्टर किए हैं, वे किसी भी व्यवधान से बचने के लिए किसी अन्य बैंक के साथ खोले गए खाते पंजीकृत करा लें. 

जनवरी में लगेगी रोक
31 जनवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने PPBL पर कुछ प्रतिबंध लगाए थे, जिनमें 29 फरवरी के बाद नई जमा स्वीकार करना और क्रेडिट लेनदेन पर प्रतिबंध शामिल था. हालांकि, केंद्रीय बैंक ने बाद में इस डेडलाइन को 15 मार्च तक बढ़ा दिया था. 15 मार्च के बाद अब यूजर अपने PPBL खाते में पैसे जमा नहीं कर पाएंगे. आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि डेडलाइन के बाद ब्याज, कैशबैक, पार्टनर बैंकों से स्वीप-इन या रिफंड के अलावा किसी भी क्रेडिट या जमा को क्रेडिट करने की इजाजत नहीं होगी.

लेनदेन हो सकता है प्रभावित  
RBI के ये प्रतिबंध उन इनवेस्टर्स के सिक्योरिटी मार्केट्स में लेनदेन को प्रभावित कर सकते हैं, जिनके अपने ट्रेडिंग मेंबर्स के साथ केवल पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड के खाते पंजीकृत हैं. इसे देखते हुए, BSE ने निवेशकों को अपने वर्तमान बैंकिंग अरेंजमेंट्स का रिव्यू करने की सलाह दी है. निवेशक केंद्रीय बैंक के निर्देश के कारण लेनदेन पर किसी भी प्रभाव से बचने के लिए अन्य बैंकों के साथ अतिरिक्त बैंक खाते जोड़ लें.

शेयरों के हैं बुरे हाल
वहीं, Paytm के शेयरों की बात करें, तो आज यह पांच प्रतिशत के नुकसान के साथ 350.95 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं. RBI की कार्रवाई के बाद से कंपनी के शेयर काफी नुकसान उठा चुके हैं. बीते 5 कारोबारी सत्रों में ही ये शेयर 12.52% लुढ़क चुका है. जबकि इस साल अब तक इसमें 45.68% की गिरावट आई है. हालांकि, बीच में कुछ ट्रेडिंग सत्रों में इसमें तेजी भी दिखाई दी, मगर गिरावट का आंकड़ा काफी बड़ा है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

22 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

22 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

23 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.