✕

होम / बिजनेस / पोर्टफोलियो में है HDFC बैंक का शेयर, तो आपके बहुत काम की है ये खबर

पोर्टफोलियो में है HDFC बैंक का शेयर, तो आपके बहुत काम की है ये खबर

शेयर बाजार में आज गिरावट दिखाई दे रही है. इस गिरावट वाले बाजार में भी HDFC बैंक के शेयर बढ़त में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC Bank के शेयर ग्रीन लाइन पर कारोबार कर रहे हैं. लगातार दूसरे दिन इसमें तेजी दिखाई दे रही है. हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने कारोबारी साल 2024 की चौथी तिमाही के लिए बिजनेस अपडेट जारी किया था. इसके बाद से बैंक के शेयरों को लेकर नजरिया बदला है. कई ग्लोबल और घरेलू इसमें बड़ी तेजी का अनुमान लगाया है. बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 5.65% की बढ़त हासिल कर चुका है. 

LDR रेश्यो हुआ बेहतर
एचडीएफसी बैंक के शेयर 3 जुलाई 2023 को 1757.50 रुपए तक पहुंचने के बाद नीचे आ गए थे और शेयर 1400 से 1500 रुपए के बीच झूल रहा था. अब इसने रफ्तार पकड़ी है. 5 अप्रैल को दोपहर 2 बजे के आसपास 1.49% की उछाल के साथ 1,549 रुपए पर कारोबार कर रहा था. एक रिपोर्ट में ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Macquarie के हवाले से बताया गया है कि बैंक के चौथी तिमाही के बिजनेस अपडेट से पता चलता है कि कंसोलिडेशन की रणनीति का अब फायदा मिलते दिख रहा है. डिपॉजिट ग्रोथ के मोर्चे पर इस बैंक ने काफी अच्छा किया है. इसके अलावा, कॉरपोरेट लोन ग्रोथ और लोन-टू-डिपॉजिट (LDR) रेश्यो के आंकड़े भी बेहतर हुए हैं.

खरीदारी का मौका
ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि HDFC Bank का वैल्यूएशन आकर्षक लग रहा और इस स्टॉक में अभी खरीदारी का मौका है. Macuarie ने इस शेयर के लिए 2000 रुपए का Target Price सेट किया है. वहीं, HSBC का कहना है कि HDFC बैंक का मौजूदा वैल्युएशन आकर्षक है. फर्म ने Buy रेटिंग देते हुए इस शेयर के लिए 1750 का टार्गेट प्राइज निर्धारित किया है. ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि मार्च तिमाही के लिए बैंक का डिपॉजिट ग्रोथ बाजार के 12-13 लाख करोड़ रुपए के अनुमान से ज्यादा है. वहीं, Morgan Stanley ने इस HDFC Bank के शेयर के लिए 1900 Target Price सेट किया है.

सही रास्ते पर शेयर
एचडीएफसी बैंक के शेयर इस साल अब तक खास अच्छा नहीं कर पाए हैं और 8.78% नीचे आ गए हैं. लेकिन बीते 5 कारोबारी सत्रों से इसमें मजबूती दिखाई दे रही है. इस दौरान ये शेयर 5.65% ऊपर चढ़ चुका है. जो दर्शाता है कि बैंक का शेयर सही रास्ते पर लौट आया है. यही वजह है कि ब्रोकरेज फर्म अब इसे लेकर पॉजिटिव दिखाई दे रही हैं. बता दें कि बैंक ने हाल ही में इंद्रप्रस्थ मेडिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 3.03% हिस्सेदारी (27,81,897 शेयर) बेची है. अब इंद्रप्रस्थ में उसकी 2.45 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

2 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

3 hours ago

लेयशा बासमती राइस की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री यामी गौतम धर

SSIEL ग्रुप के ब्रांड लेयशा बासमती राइस के टीवी, ओटीटी, सिनेमा, आउटडोर और डिजिटल कैंपेन में नजर आएंगी यामी गौतम धर, प्रोडक्ट लॉन्च और उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी होंगी शामिल

3 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

4 hours ago

TVS ग्रुप में उत्तराधिकार की जंग, कारोबारी परिवारों में पहले भी बंट चुकी हैं कंपनियां

वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति और उत्तराधिकार को लेकर विवाद ने फिर चर्चा में लाए कारोबारी घरानों के पारिवारिक झगड़े, रैनबैक्सी से लेकर दूसरे बड़े उद्योग समूहों तक ऐसे विवादों ने बदली कंपनियों की कमान और कारोबार की दिशा

4 hours ago

बड़ी खबरें