होम / बिजनेस / इस दिग्गज कंपनी पर जल्द लग सकता है ताला, खतरे में हजारों नौकरियां!

इस दिग्गज कंपनी पर जल्द लग सकता है ताला, खतरे में हजारों नौकरियां!

दिग्गज रिटेल चेन को लेकर सामने आ रही खबरों ने उसके कर्मचारियों को आशंकित कर दिया है. उनकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्थिक संकट से जूझ रही एक दिग्गज कंपनी बंद होने की कगार पर पहुंच गई है. इस वजह से कंपनी से जुड़े 12,500 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. ब्रिटेन की रिटेल चेन Wilko पर जल्द ताला लग सकता है. कंपनी ने आर्थिक संकट से बाहर निकलने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी हर कोशिश नाकाम रही. ऐसे में अब उसके पास कारोबार समेटने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. Wilko के CEO ने खुद स्वीकार किया है कि अब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है.  

400 से ज्यादा स्टोर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Wilko के सीईओ का कहना है कि कंपनी को बचाने के हर संभव प्रयास किए गए, लेकिन अफसोस के साथ यह स्वीकार करना होगा कि हमारे पास अब यहां से कोई विकल्प नहीं बचा है. Wilko डिस्काउंट पर सामान देने वाली ब्रिटेन की दिग्गज कंपनी है. ये कंपनी हार्डवेयर से लेकर, सफाई उत्पाद और खिलौने तक बेचती है. इसके ब्रिटेन में 400 से ज्यादा स्टोर हैं. Wilko काफी समय से आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रही थी, लेकिन अब उसके लिए मैदान में डटे रहना बेहद मुश्किल हो गया है.

1930 में हुई थी शुरुआत
Wilko की शुरुआत 1930 में मध्य इंग्लैंड के लीसेस्टर में सिंगल हार्डवेयर स्टोर के रूप में हुई थी. James Kemsey Wilkinson ने कंपनी की स्थापना की थी और कुछ ही समय में इसने ब्रिटेनवासियों के दिल में अपनी एक अलग पहचान ली. कंपनी का वार्षिक कारोबार 1.2 बिलियन पाउंड ($1.53 बिलियन) है. Wilko को बड़े पैमाने पर घाटे का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते उसकी परेशानियां बढ़ गई हैं. एक रिपोर्ट बताती है कि कंपनी ने होम डिलीवरी को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है.  

McColl के बाद दूसरा झटका 
Wilko का बर्बादी की कगार पर पहुंचना ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था की मुश्किलों को भी दर्शाता है. क्योंकि पिछले साल मई में मैककॉल (McColl) भी इसी स्थिति में पहुंच गई थी. बाद में मैककॉल को सुपरमार्केट समूह मॉरिसन द्वारा खरीद लिया गया था. ब्रिटेन में दिसंबर 2021 से अब तक 14 बार ब्याज दरों में इजाफा किया जा चुका है, जिसका अधिकांश कंपनियों पर नेगेटिव असर पड़ा है. इसके अलावा, ब्रिटेन में महंगाई ने भी नए रिकॉर्ड बनाए हैं. महंगाई दर मार्च में लगातार सातवें महीने 10 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई थी. खाद्य वस्तुओं के दाम पिछले महीने 45 साल में सबसे तेज रफ्तार से बढ़े हैं. इसका खामियाजा भी Wilko कंपनियों को उठाना पड़ा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

18 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

16 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

11 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

14 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

14 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

20 hours ago