होम / बिजनेस / इस कंपनी में अब न कोई चेयरमैन, न ही CFO; आखिर कैसे हो गया ऐसा?

इस कंपनी में अब न कोई चेयरमैन, न ही CFO; आखिर कैसे हो गया ऐसा?

बाजार नियामक सेबी ने दो मामलों में ब्राइटकॉम ग्रुप के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी, जिसके बाद इस्तीफे हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बाजार नियामक सेबी (SEBI) के सख्ती के चलते ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) की लीडरशिप में बड़ा बदलाव हुआ है. कंपनी के चेयरमैन एवं CMD सुरेश रेड्डी और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नारायण राजू ने इस्तीफा दे दिया है. इस अपडेट के साथ Brightcom Group एक ऐसी कंपनी बन गई है, जिसमें फिलहाल कोई चेयरमैन या CFO नहीं है. हालांकि, बोर्ड से सहमति मिलने के बाद कंपनी ने नए सीईओ और CFO की तलाश शुरू कर दी है.

निगरानी करेगी टीम
ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि उसके चेयरमैन एवं CMD सुरेश रेड्डी और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नारायण राजू ने अपने पद से इस्तीफा दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है. साथ ही कंपनी के बोर्ड ने CEO और CFO पद पर नई नियुक्ति के लिए हरी झंडी दे दी है. कंपनी ने लीडरशिप में इस बदलाव पर निगरानी के लिए ट्रांजिशन लीडरशिप टीम का प्रस्ताव भी रखा है. बता दें कि सेबी ने अपने एक अंतरिम आदेश में कहा था कि रेड्डी और राजू को किसी भी लिस्टेड कंपनी में प्रमुख प्रबंधकीय पद संभालने से रोका जाना चाहिए.

2 मामलों में कार्रवाई 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेबी ने ब्राइटकॉम ग्रुप पर दो मामलों में कार्रवाई की है. कंपनी पर अकाउंटिंग फ्रॉड के साथ-साथ शेयरों के प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट के मामले में बैंक अकाउंट स्टेटमेंट में हेराफेरी करने का भी आरोप है. इसी के मद्देनजर सेबी ने कंपनी के CMD और CFO को बोर्ड में कोई भी जगह लेने पर रोक लगा दी है. साथ ही सेबी ने उनके किसी भी लिस्टेड कंपनी में प्रमुख पद पर रहने या बोर्ड में शामिल होने पर रोक लगाई है. वहीं, कंपनी का कहना है कि उसने एक आंतरिक टीम बनाई है जो सेबी के ऑर्डर और उससे पड़ने वाले असर पर नजर रखेगी.

शेयरों में भारी गिरावट
वहीं, स्टॉक मार्केट में Brightcom Group के प्रदर्शन की बात करें, तो इसमें ये लगातार खराब होता जा रहा है. कंपनी के शेयरों में लगातार 3 दिनों से लोअर सर्किट लग रहा है. आज यानी सोमवार को 5.04% की गिरावट के साथ 19.80 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं. बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 19.02% टूट चुका है. कंपनी पर सेबी की कार्रवाई के बाद से उसके शेयरों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं और उल्टा निवेशक शेयर बेचकर बाहर निकलने की जल्दबाजी में हैं, जिसकी वजह से स्टॉक लगातार कमजोर हो रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago