✕

होम / बिजनेस / नहीं रहे BPL के संस्थापक टीपीजी नांबियार, लंबे समय से थे बीमार; कई हस्तियों ने जताया शोक

नहीं रहे BPL के संस्थापक टीपीजी नांबियार, लंबे समय से थे बीमार; कई हस्तियों ने जताया शोक

टीपीजी के नाम से लोकप्रिय नांबियार, एक सफल कारोबारी और दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारत के उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में बीपीएल ब्रांड को एक मजबूत पहचान दिलाई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की दिग्गज इलेक्टॉनिक कंपनी बीपीएल ग्रुप के फाउंडर टी. पी. गोपालन नांबियार का निधन हो गया. टी. पी. गोपालन नांबियार के परिजनों ने इस बुरी खबर को शेयर किया है. परिवार के मुताबिक 94 साल के गोपालन नांबियार बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे. परिवार के एक सदस्य ने बताया कि बीपीएल ग्रुप के फाउंडर गोपालन नांबियार ने सुबह करीब 10.15 बजे आखिरी सांस ली. टी. पी. गोपालन नांबियार का केरल और कर्नाटक दोनों राज्यों से खास ताल्लुक रहा है.

पूर्व केंद्रीय मंत्री के ससुर थे टी. पी. गोपालन नांबियार

टी. पी. गोपालन नांबियार के निधन पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘बीपीएल ग्रुप के फाउंडर टी. पी. गोपालन नांबियार के निधन की खबर से दुखी हूं. उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा, उनके प्रियजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.’’ बताते चलें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर, टी. पी. गोपालन नांबियार के दामाद हैं.

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट अपलोड कर नांबियार के निधन पर दुख व्यक्त किया. मोदी ने लिखा कि टीपीजी नांबियार एक अग्रणी नवप्रवर्तक और उद्योगपति थे. जिनका नाम भारत को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने वाले प्रबल समर्थकों में माना जाता था, उनके निधन से मैं दुखी हूं।. उनके परिवार और प्रशंसकों के लिए संवेदना प्रकट करता हूं. उनके निधन पर कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने भी शोक व्यक्त किया. येदियुरप्पा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि टीपीजी नांबियार उनके काफी करीबी रहे हैं. उन्होंने बीपीएल ब्रांड को नई ऊंचाइयां दीं, मैं उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हूं. उनके योगदान और विरासत को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. उनके परिजनों के प्रति वे अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं.

1963 में की BPL की स्थापना

अमेरिका और ब्रिटेन में काम करने के बाद भारत लौटने पर नांबियार ने 1963 में रक्षा बलों के लिए सटीक उपकरणों के निर्माण के लिए केरल में एक ब्रिटिश कंपनी के साथ संयुक्त उद्यम के रूप में ब्रिटिश फिजिकल लैबोरेटरीज (BPL) इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की थी. बाद में इस कंपनी ने चिकित्सा उपकरणों के निर्माण के क्षेत्र में अपना विस्तार किया. बीपीएल कंपनी ने 1980 के दशक में टेलीविजन, वीडियो कैसेट रिकॉर्डर और बाद में रेफ्रिजरेटर और अन्य उपभोक्ता विद्युत और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निर्माण करना शुरू किया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

3 hours ago