होम / बिजनेस / UK की कंपनियां दे रही हैं ‘Early Finish Friday’, फिर भी खाली है जॉब मार्केट!
UK की कंपनियां दे रही हैं ‘Early Finish Friday’, फिर भी खाली है जॉब मार्केट!
शुक्रवार को कर्मचारियों को कम काम करना पड़ेगा जिसका सीधा मतलब यह होता है कि, कर्मचारी अपने वीकेंड की शुरुआत थोड़ा और पहले कर सकते हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
ब्रिटेन में जारी स्टाफ की कमी के बीच खाली पड़े पदों को भरने के लिए ब्रिटेन की कंपनियां Gen Z कर्मचारियों को ‘अर्ली फिनिश फ्राइडे’ (Early Finish Friday) का लालच दे रही हैं. ऑनलाइन जॉब पोर्टल Adzuna की मानें तो शुक्रवार को कम काम करवाने वाली कंपनियों द्वारा की जाने वाली जॉब पोस्टिंग्स में बहुत जबरदस्त वृद्धि देखने को मिली है.
क्या होता है ‘अर्ली फिनिश फ्राइडे’?
‘अर्ली फिनिश फ्राइडे’ का मतलब होता है कि शुक्रवार को कर्मचारियों को कम काम करना पड़ेगा जिसका सीधा मतलब यह होता है कि, कर्मचारी अपने वीकेंड की शुरुआत थोड़ा और पहले कर सकते हैं. कोविड के द्वारा लोगों की वर्किंग लाइफ खराब होने से पहले साल 2018 के मार्च में Adzuna पर ‘अर्ली फिनिश फ्राइडे’ वाली केवल 583 जॉब्स पोस्ट की गयी थीं जबकि इस साल मार्च में ऐसी 1426 जॉब्स के लिए विज्ञापन दिया गया था.
इन इंडस्ट्रीज में ज्यादा प्रभावी है ‘अर्ली फिनिश फ्राइडे’
Adzuna द्वारा दिए गए डाटा की मानें तो ‘अर्ली फिनिश फ्राइडे’ के द्वारा प्रमुख रूप से जूनियर स्टाफ को टारगेट किया जा रहा है जिनकी सैलरी 20,000 यूरो से लेकर 40,000 यूरो यानी लगभग 50,000 डॉलर्स के बीच है. ‘अर्ली फिनिश फ्राइडे’ कुछ इंडस्ट्रीज में ज्यादा प्रभावी ढंग से मौजूद है. 3 अप्रैल को Adzuna की लाइव एड्स में ‘अर्ली फिनिश फ्राइडे’ वाली इंजीनियरिंग की 348 जॉब्स पोस्ट की गयी थीं.
किस क्षेत्र में है कितनी जॉब्स
जहां सेल्स के क्षेत्र में ‘अर्ली फिनिश फ्राइडे’ वाली 207 जॉब्स ऑफर की जा रही हैं, वहीं IT (इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी) में 156 और सिर्फ ग्रेजुएट लेवल की पोजीशन के लिए 90 ऐसी जॉब्स को ऑफर किया जा रहा है. Adzuna के को-फाउंडर Andrew Hunter ने कहा कि, इससे पता चलता है कि महामारी खत्म होने के बाद से कर्मचारी, कंपनियों से कुछ बेहतर की मांग कर रहे हैं. कंपनियों द्वारा ‘अर्ली फिनिश फ्राइडे’ ऑफर करने का मतलब ये है कि कंपनियां काम करने के घंटों को एडजस्ट करने के लिए तैयार हैं और वह अपने कर्मचारियों का ध्यान रखती हैं और ये दोनों ही फैक्टर्स आज की जॉब मार्केट में बहुत महत्त्वपूर्ण हैं.
ये कंपनियां दे रही हैं ‘अर्ली फिनिश फ्राइडे’
‘अर्ली फिनिश फ्राइडे’ जैसे नए फायदे ऑफर करने वाली कंपनियों में बहुत सी मिड और लार्ज स्केल कंपनियां शामिल हैं. ग्रेजुएट पोजीशन को अर्ली वीकेंड ऑफर करने वाली कंपनियों में फैशन सप्लायर DCK ग्रुप का नाम भी हाल ही में शामिल हुआ है. एयरोस्पेस फर्म Raytheon Technologies Corp द्वारा कॉन्ट्रैक्ट मैनेजर की पोजीशन के लिए दिए गए ऐड में ‘अर्ली फिनिश फ्राइडे’ का ऑफर भी दिया जा रहा है. खाली पड़ी पोजीशनों को भरने के लिए कंपनियां बहुत से अतिरिक्त फायदे दे रही हैं जिनमें ‘अर्ली फिनिश फ्राइडे’ और हफ्ते में 4 दिन काम करने जैसे तरीके शामिल हैं.
अभी भी बनी हुई है ये समस्या
अभी तक काम करने की शर्तों के साथ छेड़छाड़ करने के बावजूद भी ब्रिटेन की लेबर शोर्टेज की समस्या दूर नहीं हुई है. ब्रिटेन की वर्क-फोर्स में इस वक्त काम करने वाले लोगों की संख्या 2,16,000 कम है जिसकी वजह से ब्रिटेन सात प्रमुख इकॉनोमियों में इकलौता ऐसा देश बन गया है जिसकी वर्क-फोर्स महामारी से पहले वाले लेवल तक नहीं पहुंच पायी है. पिछले महीने अपनी बजट स्पीच के दौरान एक्सचेकर (Exchequer) के चांसलर जेरेमी हंट ने UK पेंशन सेविंग्स पर लाइफटाइम अलाउंस हटा दिया था ताकि ज्यादा उम्र के और भी लोग जॉब मार्केट में उतर सकें.
यह भी पढ़ें: StartUps द्वारा छंटनी का दौर है जारी, अब आई Practo के कर्मचारियों की बारी!
टैग्स