✕

होम / बिजनेस / Air India की टिकट लेकर भरें सस्ती उड़ान, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट!

Air India की टिकट लेकर भरें सस्ती उड़ान, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट!

Air India ने अपनी 'नमस्ते वर्ल्ड सेल' की घोषणा की है, जिसके तहत यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट से बेद सस्ते दामों पर हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हवाई यात्रा के शौकिनों के लिए बड़ी खुशखबरी! दरअसल, एयर इंडिया (Air India) ने अपनी 'नमस्ते वर्ल्ड सेल' (Namastey World Sale) की घोषणा की है, जिसके तहत यात्रियों को बेहद सस्ते दामों पर हवाई यात्रा करने का मौका मिलेगा. टाटा ग्रुप का हिस्सा बन चुकी एयर इंडिया ने इस सेल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर आकर्षक डिस्काउंट्स ऑफर किए हैं. 6 फरवरी तक चलने वाली इस सेल का फायदा 12 फरवरी से 31 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए उठाया जा सकता है। तो, अगर आप भी सस्ते में हवाई यात्रा करना चाहते हैं, तो यह अवसर बिल्कुल न छोड़ें, तो आइए जानते हैं आपको इस ऑफर में कैसे और कितना फायदा मिलेगा?

फ्लाइट की टिकट पर इतना मिलेगा डिस्काउंट

एयर इंडिया ने 1 फरवरी, 2025 से 6 फरवरी तक अपनी विशेष 'नमस्ते वर्ल्ड सेल' शुरू की है, जिससे यात्रियों को सस्ते में उड़ान भरने का शानदार अवसर मिलेगा. इस सेल के तहत एयरलाइन घरेलू रूट्स पर इकॉनमी क्लास में केवल 1,499 रुपये में टिकट उपलब्ध करवा रही है. वहीं, प्रीमियम इकॉनमी क्लास का टिकट 3,749 रुपये से और बिजनस क्लास का टिकट 9,999 रुपये से शुरू हो रहा है. अंतरराष्ट्रीय यात्रा की बात करें तो एयर इंडिया के रिटर्न टिकट की कीमत 12,577 रुपये से शुरू हो रही है, जबकि प्रीमियम कैटगरी में टिकट 16,213 रुपये और बिजनस क्लास में 20,870 रुपये में उपलब्ध है.

यहां से उठा सकते हैं ऑफर का फायदा़

यह सेल 6 फरवरी तक एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है. इसके बाद यह सभी चैनल पर उपलब्ध रहेगी, जिनमें एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एयरपोर्ट टिकटिंग ऑफिस, कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर और ट्रेवल एजेंट्स शामिल हैं. सेल को दौरान ग्राहक एयरलाइन की ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बुकिंग करके एक्स्ट्रा बेनिफिट्स ले सकते हैं.  खास बात यह है कि वेबसाइट और मोबाइल ऐप से बुकिंग करने वाले ग्राहकों को किसी भी कनवीनियंस फीस का भुगतान नहीं करना होगा, जिससे यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय बुकिंग पर 999 रुपये और घरेलू बुकिंग पर 399 रुपये की अतिरिक्त बचत होग. 

बैंक ऑफर का भी मिलेगा फायदा

इसके अलावा, एयर इंडिया ने अपनी इस सेल को और भी आकर्षक बनाने के लिए कुछ प्रमुख बैंकों के साथ साझेदारी की है, जिनमें आईसीआईसीआई बैंक, ऐक्सिस बैंक, फेडरल बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं. इस साझेदारी के तहत, ग्राहक 3,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसके साथ ही, एयर इंडिया के प्रोमो कोड 'FLYAI' का उपयोग करके बेस फेयर पर 1,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी प्राप्त की जा सकती है. इससे साफ है कि एयर इंडिया ने हवाई यात्रा को सस्ता और सुलभ बनाने के लिए कई बेहतरीन कदम उठाए हैं, जिससे हर यात्री को लाभ होगा. अगर आप भी इस शानदार ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो जल्दी करें और अपनी यात्रा की बुकिंग अभी से शुरू कर दें.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

18 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

20 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

21 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

22 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 hour ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 hour ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 hour ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

20 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

18 hours ago