✕

होम / बिजनेस / BoB की कमाई घटी, शेयर फिसले, फिर भी निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा!

BoB की कमाई घटी, शेयर फिसले, फिर भी निवेशकों को मिला डिविडेंड का तोहफा!

BoB के तिमाही नतीजों में शुद्ध ब्याज आय में गिरावट और प्रोविजनिंग में बढ़ोतरी ने निवेशकों को चिंतित किया है, जिसके कारण शेयरों में गिरावट आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही में कमजोर प्रदर्शन के चलते सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के शेयरों में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली. है. बैंक के शुद्ध ब्याज आय (NII) में गिरावट और बढ़ी हुई प्रोविजनिंग ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया, जिससे बैंक का शेयर सोमवार को 10 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया है. हालांकि, मुनाफे और एसेट क्वॉलिटी में सुधार ने आंशिक संतुलन प्रदान किया है. तो आइए बैंक के तिमाही नतीजों पर एक नजर डालते हैं.

शुद्ध ब्याज आय में गिरावट

मार्च तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (Net Interest Income - NII) 11,019 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल 11,793 करोड़ रुपये थी. यह 7 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता है. बैंक ने प्रोविजनिंग में भी बढ़ोतरी की है, जो 1,551 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल यह 1,302 करोड़ रुपये थी. वही, बैंक का शुद्ध लाभ 5,047.7 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 4,886.5 करोड़ रुपये था. कुल आय में भी सुधार देखा गया, जो 33,774.87 करोड़ रुपये से बढ़कर 35,851.85 करोड़ रुपये रही.

एसेट क्वॉलिटी में सुधार,  डिविडेंड की घोषणा

बैंक की एसेट क्वॉलिटी में भी सुधार हुआ है. ग्रॉस एनपीए रेशियो घटकर 2.26 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल 2.92 प्रतिशत था. नेट एनपीए भी 0.68 प्रतिशत से घटकर 0.58 प्रतिशत पर आ गया है. बैंक ने 8.35 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की सिफारिश की है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 6 जून 2025 तय की गई है. डिविडेंड की घोषणा बैंक की आगामी 29वीं वार्षिक आम सभा में अनुमोदन के अधीन है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

6 minutes ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

16 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

17 hours ago

बड़ी खबरें