होम / बिजनेस / Twitter पर नीली चिड़िया वालों को मिलने जा रही हैं ये बेहतर सुविधाएं, जानिए क्या हैं ये?
Twitter पर नीली चिड़िया वालों को मिलने जा रही हैं ये बेहतर सुविधाएं, जानिए क्या हैं ये?
Twitter अपने ब्लू सब्सक्राइबरों की संख्या को बढ़ाने के लिए उनकी सुविधा में इजाफा करने जा रहा है. इसमें उसने तय किया है कि वो अपने ऐसे सब्सक्राइबरों को कम ऐड दिखाएगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
लॉन मस्क द्वारा Twitter का अधिग्रहण किए जाने के बाद वो लगातार कोशिश कर रहे हैं कि वो अपने साथ ज्यादा से ज्यादा पेड कस्टमर को जोड़े. अपनी इसी कोशिश में अब उसने एक और नया प्रयोग किया है. ट्विटर ने कहा कि वो अपने ब्लू सब्क्राइबरों को कई नई सुविधाएं देने जा रहा है. इसमें वो जहां अब अपने ब्लू सब्सक्राइबर्स को कम से कम 50 प्रतिशत कम विज्ञापन दिखाएगा, साथ ही प्लेटफॉर्म पर उनकी विजिबिलिटी में भी इजाफा करेगा. कंपनी का ये कदम उसके ब्लू टिक सब्क्राइबरों की संख्या को बढ़ाने के लिए उठाया गया है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग उसके ब्लू टिक सब्सक्राइबर बनें. माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने 'फॉर यू' और 'फॉलोइंग' टैब दोनों पर नया टूल भी लागू किया है.
क्या होगा इस सुविधा में
Twitter के अनुसार अब ब्लू सब्सक्राइबर जैसे ही स्क्रॉल करेंगे तो वो देखेंगे कि उन्हें प्रमोटेड ट्विटस की जगह ज्यादा नॉन प्रमोटेड ट्वीट देखने को मिलेंगे. कंपनी के अनुसार, प्रमोटेड ट्वीटस के बीच में ऐसा कम या ज्यादा समय ऐसा हो सकता है जब उसमें नॉन प्रमोटेड ट्ववीट सामने आए. हालाँकि, यह सुविधा प्रोफ़ाइल पर दिए जाने वाले जवाबों प्रमोटेड एकाउंट और ट्रेंड्स और प्रमोटेड एकाउंट और रुझानों में दिखाए गए विज्ञापनों और एक्सप्लोर पेज लागू नहीं होती है. कंपनी ने बातचीत में रैंकिंग को प्राथमिकता दी है और ब्लू उपयोगकर्ताओं की खोज में भी प्राथमिकता दी जाएगी. जो प्रति माह $ 8 का भुगतान करते हैं.
लीगेसी वेरिफाइड एकाउंट पर मिलेगी ये सुविधा
इस बीच, लीगेसी वेरिफाइड एकाउंट के लिए Twitter पर ब्लू चेक मार्क अभी भी बना हुआ है. लीगेसी ब्लू उपयोगकर्ताओं के लिए एक नई सत्यापित टैगलाइन को भी अब पढ़ा जा सकता है. वो लाइन है कि यह खाता वेरिफाइड है क्योंकि यह Twitter ब्लू की सदस्यता लेता है या एक लीगेसी वेरीफाइड एकाउंट है. Twitter के सीईओ के अनुसार, अब ट्विटर प्रोफ़ाइल में वेरिफीकेशन की तारीख जोड़ने जा रहा है. ध्यान देने योग्य बात है कि ये तारीख उस दिन से काउंट होगी जिस दिन से भुगतान पेड होगा. सीईओ का कहना है कि इससे पहले लीगेसी चेकमार्क के साथ बहुत भ्रष्टाचार हुआ था.
15 अप्रैल से बदल जाएगा ये नियम
ईलॉन मस्क के अनुसार 15 अप्रैल से केवल सत्यापित खातों को ही 'फॉर यू' की रिकमनडेशन के लिए प्रदर्शित किया जाएगा. 15 अप्रैल से, केवल सत्यापित खाते ही आपके लिए रिकमनडेशन के पात्र होंगे. ये एडवांस एआई बॉट स्वार्म्स को संभालने का सही तरीका है अन्यथा ये एक निराशाजनक हारने वाली लड़ाई है. उन्होंने कहा कि चुनावों में मतदान के लिए उसी के सत्यापन की आवश्यकता होगी. मस्क ने कहा, यदि वे सेवा की शर्तों का पालन करते हैं और मानव का प्रतिरूपण नहीं करते हैं, तो सत्यापित बॉट खाते होना ठीक है.
टैग्स