होम / बिजनेस / Adani Group के कर्ज को लेकर सामने आई एक और रिपोर्ट, किया ये बड़ा दावा

Adani Group के कर्ज को लेकर सामने आई एक और रिपोर्ट, किया ये बड़ा दावा

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में बताया गया है कि अडानी ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्टेड 7 मुख्य कंपनियों का कर्ज पिछले एक साल में बढ़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) द्वारा कर्ज चुकाने की खबरों के बीच सामने आई ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि समूह का कर्ज पिछले एक साल में करीब 21 फीसदी बढ़ा है. अडानी समूह ने ग्लोबल बैंकों से भी काफी कर्ज लिया हुआ है और उसके कुल कर्ज में इन बैंकों की हिस्सेदारी एक तिहाई के करीब पहुंच गई है. गौतम अडानी की कंपनियों की आर्थिक सेहत दर्शाने वाली इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मार्च तिमाही के अंत में अडानी ग्रुप ने अपना लगभग 29% कर्ज इंटरनेशनल बैंकों से लिया है. जबकि 7 साल पहले ग्रुप को कर्ज देने वालों की सूची में ये बैंक शामिल नहीं थे.

हिंडनबर्ग ने पहुंचाया नुकसान
रिपोर्ट में हालांकि, यह भी कहा गया है कि कर्ज में बढ़ोतरी के बावजूद समूह की कर्ज चुकाने की क्षमता भी बेहतर हुई है. बता दें कि हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके चलते समूह को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. समूह की लगभग सभी कंपनियों के शेयर अर्श से फर्श पर आ गिरे थे. इसके बाद गौतम अडानी ने विस्तार की योजनाओं पर ब्रेक लगाकर कर्ज चुकाने पर फोकस किया. समूह ने निवेशकों का विश्वास जीतने के लिए विदेशों में रोड शो भी आयोजित किए थे.

कर्ज में हुआ है इजाफा
एक मीडिया रिपोर्ट में ब्लूमबर्ग के हवाले से बताया गया है कि अडानी ग्रुप की शेयर बाजार में लिस्टेड 7 मुख्य कंपनियों का कर्ज मार्च महीने के अंत में 20.7% बढ़कर 2.3 लाख करोड़ रुपए रहा. समूह ने अपना 39% कर्ज बॉन्ड्स के जरिए लिया हुआ है. जबकि ग्लोबल इंटरनेशनल बैंकों से उसने 29 प्रतिशत कर्ज लिया है. पिछले कुछ सालों से समूह के कर्ज में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में भी अडानी समूह के कर्ज को लेकर सवाल खड़े किए गए थे.  

बेहतर हुई है क्षमता
रिपोर्ट बताती है कि पिछले कुछ सालों में जहां अडानी ग्रुप के कर्ज में इजाफा हुआ है. वहीं, इसकी कर्ज चुकाने की क्षमता भी पहले से बेहतर हुई है. वित्त वर्ष 2023 के अंत में ग्रुप का नेट डेट-टू-EBITDA रेशियो करीब 3.2 गुना था, जो 2013 में 7.6 हुआ करता था. इस बीच, यह खबर भी सामने आई है कि गौतम अडानी के नेतृत्व वाले इस समूह ने मार्च तिमाही के दौरान करीब 21 हजार करोड़ रुपए के कर्ज का भुगतान कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने अपने गिरवी रखे शेयर छुड़ा लिए हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

10 hours ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

10 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

12 hours ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

12 hours ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

16 hours ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

10 hours ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

10 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

12 hours ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.

13 hours ago