होम / बिजनेस / फिर से खुल गए Blinkit के स्टोर्स, विरोध प्रदर्शन से नहीं पड़ा असर?

फिर से खुल गए Blinkit के स्टोर्स, विरोध प्रदर्शन से नहीं पड़ा असर?

Blinkit के एक प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अब हमारे सभी स्टोर्स फिर से खुल चुके हैं और काम कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Zomato के क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit ने हाल ही में अपने डिलीवरी पार्टनर्स द्वारा जारी विरोध प्रदर्शन की वजह से दिल्ली और NCR के अन्दर अपने 50 डार्क स्टोर्स के बंद होने पर सफाई दी है. इस मामले को लेकर Blinkit ने सफाई देते हुए कहा है कि प्लेटफॉर्म के 70% डिलीवरी पार्टनर्स ने नए पेआउट स्ट्रक्चर को चुना है. 

कंपनी ने क्या कहा?
Blinkit के एक प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अब हमारे सभी स्टोर्स फिर से खुल चुके हैं और काम कर रहे हैं. हमारे डिलीवरी पार्टनर्स में से 70% से अधिक ने नए पेआउट स्ट्रक्चर को चुना है. इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा और वह प्लेटफॉर्म से डिलीवरी जारी रख सकते हैं. इस वक्त हम सप्लाई से कहीं ज्यादा मांग का सामना कर रहे हैं और कुछ कस्टमर्स को आने वाले दिनों में उम्मीद से ज्यादा अच्छा समय देखने को मिल सकता है. 

विरोध प्रदर्शन से नहीं पड़ा असर?
Zomato लिमिटेड ने भी आज साफ़ तौर पर कहा कि कमाई को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बाद Blinkit के ज्यादातर स्टोर्स वापस से खुल गए हैं. कंपनी के शेयरों में इससे 5% जितनी बढ़त देखने को मिली है. गुरुग्राम आधारित कंपनी Zomato ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि इन विरोध प्रदर्शनों से कंपनी की कमाई पर 1% से भी कम प्रभाव पड़ा है. Zomato ने पिछले साल Blinkit को 550 मिलियन डॉलर्स में खरीदा था. 

इस वजह से बंद किये गए थे स्टोर्स
Blinkit के डिलीवरी पार्टनर्स के पेआउट स्ट्रक्चर में बदलाव करने के बाद Zomato ने अपने कर्मचारियों और डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ दिनों के लिए कुछ स्टोर्स को बंद कर दिया था. भारत में Blinkit के लगभग 400 स्टोर्स हैं जिनमें से 50 को बंद कर दिया गया था और इनमें से ज्यादातार दिल्ली के आस पास के क्षेत्रों में मौजूद थे. ज्यादातर कर्मचारियों द्वारा बेहतर मजदूरी की मांग को देखते हुए इन स्टोर्स को 14 अप्रैल 2023 को बंद कर दिया था. 

क्यों बदला गया पेआउट स्ट्रक्चर?
Zomato ने हाल ही में कहा कि डिलीवरी पार्टनर्स की जरूरतों का ध्यान रखने, कस्टमर के अनुभव को बेहतर बनाने और सिस्टम में मौजूद कुछ डिलीवरी पार्टनर्स द्वारा कैंसलेशन या ऑर्डर रिजेक्ट करने के फ्रॉड जैसे मामलों को कम करने के लिए पेआउट स्ट्रक्चर में बदलाव किया गया था. Blinkit भारत की तेजी से बढ़ती ग्रॉसरी मार्केट में Dunzo, BigBasket और Swiggy अन्य बड़ी डिलीवरी फर्मों से मुकाबला करता है. 

यह भी पढ़ें: भारतीय IT कंपनी की वजह से ब्रिटेन की फर्स्ट लेडी को हुआ 610 करोड़ का नुकसान!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

2030 तक 100 अरब डॉलर के टेक्सटाइल निर्यात का रोडमैप तैयार, गिरिराज सिंह ने जारी किया 'CXO ब्लूप्रिंट 2030'

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सटाइल कचरे की रिसाइक्लिंग के जरिए करीब 9.4 अरब डॉलर का अतिरिक्त आर्थिक मूल्य भी सृजित किया जा सकता है.

4 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

6 hours ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

7 hours ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

7 hours ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

2030 तक 100 अरब डॉलर के टेक्सटाइल निर्यात का रोडमैप तैयार, गिरिराज सिंह ने जारी किया 'CXO ब्लूप्रिंट 2030'

रिपोर्ट के मुताबिक, टेक्सटाइल कचरे की रिसाइक्लिंग के जरिए करीब 9.4 अरब डॉलर का अतिरिक्त आर्थिक मूल्य भी सृजित किया जा सकता है.

4 hours ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

9 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

6 hours ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

7 hours ago

क्या CBG से बदलेगी भारत की ऊर्जा तस्वीर? नीतियों से आगे बढ़कर मजबूत इकोसिस्टम बनाने की चुनौती

इस लेख में लेखक विशाल खाल्दे ने संस्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन में CBG की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से अपने विचार साझा किए हैं.

4 hours ago