✕

होम / बिजनेस / एक को है नंबर 1 का ताज पाना दूसरे को बचाना, सीमेंट सेक्टर में फिर होगी बड़ी डील!

एक को है नंबर 1 का ताज पाना दूसरे को बचाना, सीमेंट सेक्टर में फिर होगी बड़ी डील!

अडानी समूह और आदित्य बिड़ला समूह में सीमेंट सेक्टर पर बादशाहत की जंग चल रही है. हालांकि, मौजूदा समय में पलड़ा बिड़ला का भारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सीमेंट सेक्टर (Cement Sector) में इन दिनों बड़ी हलचल मची हुई है. अडानी समूह (Adani Group) जहां नंबर वन बनने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहा है. वहीं, बिड़ला समूह(Birla Group) अपना नंबर 1 का ताज बरकरार करने की कोशिश में जुटा है. फिलहाल, इस सेक्टर में आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक का दबदबा है. लेकिन बीते कुछ समय में अडानी ग्रुप ने जिस आक्रामक रणनीति का प्रदर्शन किया है, उसने बिड़ला समूह को   विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विवश कर दिया है. यही वजह है कि इंडिया सीमेंट में 23% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद अब बिड़ला की नजर ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड पर है. 

कौन है ओरिएंट का मालिक?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य बिड़ला समूह ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड को अपना बनाना चाहता है. ओरिएंट सीमेंट का मालिकाना हक इस समय सीके बिड़ला के पास है. 1979 में स्थापित Orient Cement पहले ओरिएंट पेपर एवं इंडस्ट्रीज का हिस्सा थी. 2012 में इसे डीमर्ज करके अलग कंपनी बनाया गया. इस कंपनी ने सीमेंट प्रोडक्शन के शुरुआत 1982 में तेलंगाना के देवापुर से की थी. 8.5 MTPA कैपिसिटी वाली इस कंपनी की पहुंच, तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक के साथ-साथ मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरला, गुजरात और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों तक है. यदि आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ओरिएंट को खरीदने में सफल रहते हैं, तो अल्ट्राटेक के कैपिसिटी में इजाफा हो जाएगा.    

Adani ग्रुप भी दौड़ में
जानकार मानते हैं कि ओरिएंट के साथ आने से साउथ और वेस्ट के मार्केट, खासकर महाराष्ट्र और तेलंगाना में अल्ट्राटेक की स्थिति मजबूत हो सकेगी. वैसे, अडानी समूह भी ओरिएंट सीमेंट (Orient Cement Ltd) पर दांव लगाना चाहता है. पिछले काफी समय से यह चर्चा है कि अडानी ओरिएंट सीमेंट में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं. दोनों पक्षों में डील को लेकर बातचीत भी हुई है. पिछले साल तक ओरिएंट सीमेंट में सीके बिड़ला की 37.9 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. आदित्य बिड़ला समूह की यही कोशिश होगी कि अडानी से पहले इस डील को क्रैक कर लिया जाए. अडानी समूह तेजी से सीमेंट सेक्टर्स के कंपनियों का अधिग्रहण कर रहा है. हाल ही में उसने पेन्‍ना सीमेंट का अधिग्रहण किया था.

किसकी, कितनी क्षमता?
ओरिएंट सीमेंट की मार्केट वैल्यू 6,290.50 करोड़ रुपए है. बताया जाता है कि अल्ट्राटेक ने ओरिएंट सीमेंट के प्रमोटर को 350-375 रुपए प्रति शेयर की पेशकश की है, जो मौजूदा बाजार मूल्य से अधिक है. अल्‍ट्राटेक सीमेंट देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है और मौजूदा समय में 152.7 MTPA सीमेंट का उत्‍पादन कर रही है. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने 7600 करोड़ की लागत से केसोराम सीमेंट का अधिग्रहण किया था. अडानी समूह इस सेक्टर में दूसरा सबसे बड़ा प्लेयर है. उसकी कंपनी अंबुजा सीमेंट ने हाल ही में पेन्‍ना सीमेंट का अधिग्रहण किया है. इस अधिग्रहण से अडानी को अपने बाजार को दक्षिण भारत में विस्‍तार करने में मदद मिलेगी. अडानी समूह की सीमेंट उत्‍पादन क्षमता अब 57 MTPA तक पहुंच गई है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

5 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

5 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.