होम / बिजनेस / बिरला कॉर्पोरेशन के टॉप मैनेजमेंट में बदलाव, कंपनी ने SEBI को दी जानकारी
बिरला कॉर्पोरेशन के टॉप मैनेजमेंट में बदलाव, कंपनी ने SEBI को दी जानकारी
अरविंद पाठक के कंपनी के MD और CEO पद से इस्तीफा देने के बाद संदीप घोष को एडिनशल डायरेक्टर और होल टाइम डायरेक्टर बनाया गया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
बिरला कॉर्पोरेशन ने SEBI को बताया है कि अरविंद पाठक के कंपनी के MD और CEO पद से इस्तीफा देने के बाद संदीप घोष को एडिनशल डायरेक्टर और होल टाइम डायरेक्टर के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है. संदीप घोष 23 जनवरी 2023 से कंपनी के एमडी और सीईओ का पद संभालेंगे. उनकी नियक्ति 3 साल के लिए की गई है. स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया है कि पाठक का इस्तीफा 31 दिसंबर, 2022 से प्रभावी हो जाएगा. साथ ही यह कंपनी के Key Managerial Personnel की जिम्मेदारी से भी मुक्त हो जाएंगे.
व्यक्तिगत कारण से दिया इस्तीफा
बिरला कॉर्पोरेशन की तरफ से बताया गया है कि संदीप घोष ही कंपनी के Key Managerial Personnel की जिम्मेदारी संभालेंगे. अरविंद पाठक की विदाई के बाद वह कंपनी के एमडी और सीईओ का पदभार ग्रहण करेंगे. उनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा. इसके लिए बोर्ड सदस्यों से पोस्टल बैलेट के जरिए सहमति ली जाएगी. कंपनी का कहना है कि अरविंद पाठक ने अपने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत कारण बताये हैं, इसके अलावा उन्होंने किसी और बात का जिक्र नहीं किया है.
सुझाव पर लिया फैसला
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में बिरला कॉर्पोरेशन ने बताया है कि Nomination & Remuneration Committee के सुझाव पर कंपनी के बोर्ड ने एडिशनल डायरेक्टर और होल टाइम डायरेक्टर नियुक्त किया है. अरविंद पाठक की विदाई के बाद 23 जनवरी 2023 से वह एमडी और सीईओ का पद संभालेंगे. इसके लिए बोर्ड सदस्यों से पोस्टल बैलेट के जरिए सहमति ली जाएगी.
कौन हैं संदीप घोष?
संदीप घोष एक अनुभवी बिज़नेस लीडर हैं. उन्होंने विभिन्न सेक्टर्स जैसे FMCG, मीडिया और सीमेंट इंडस्ट्री में लीडरशिप पोजीशन पर काम किया है. घोष चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और उन्होंने ऑल इंडिया मेरिट रैंक हासिक की है. बिरला कॉर्पोरेशन लिमिटेड में बतौर चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर उन्होंने मिड-कैप सेगमेंट में बिरला कॉर्पोरेशन को बेस्ट परफॉर्मिंग कंपनी बनाने में अहमभूमिका निभाई थी. उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी के प्रीमियम प्रोडक्ट की सेल में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई थी. संदीप घोष ABP ग्रुप और HT मीडिया में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
टैग्स