✕

होम / बिजनेस / दौलत घटी, रुतबे में भी आ गई कमी, अरबपतियों को ऐसे प्रभावित कर रहा मिडिल ईस्ट तनाव 

दौलत घटी, रुतबे में भी आ गई कमी, अरबपतियों को ऐसे प्रभावित कर रहा मिडिल ईस्ट तनाव 

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर दुनियाभर के अरबपतियों की दौलत पर भी पड़ रहा है. अंबानी और अडानी की दौलत के साथ-साथ उनके रुतबे में भी कमी आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ईरान और इजरायल के बीच सीधे युद्ध की आशंका से दुनियाभर के शेयर बाजारों में उथल-पुथल है. इस उथल-पुथल से दुनियाभर के अरबपतियों की दौलत भी प्रभावित हुई है. मुकेश अंबानी और गौतम अडानी को भी नुकसान उठाना पड़ा है.  इनकी रैंकिंग में भी गिरावट आई है. यानी मिडिल ईस्ट की टेंशन से अंबानी-अडानी की दौलत और रुतबे दोनों में कुछ कमी आई है.  

अंबानी को लगा झटका
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को बीते 24 घंटों में 4.29 अरब डॉलर का झटका लगा है. इस साल अब तक अंबानी ने 10.5 अरब डॉलर कमाए हैं, उसमें से 4.29 अरब डॉलर एक ही झटके में गंवा दिए. अंबानी की कुल दौलत 107 अरब डॉलर रह गई है. इतना ही नहीं, वह दुनिया के अरबपतियों की रैंकिंग में दो पायदान नीचे गिरकर 14वें पर आ गए हैं. 

अडानी ने इतने गंवाए
गौतम अडानी की बात करें, तो कल शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट का असर उनके दौलत के पहाड़ पर भी हुआ है. कल उन्होंने एक ही झटके में 2.93 अरब डॉलर गंवा दिए. अडानी की कुल संपत्ति घटकर  अब 100 अरब डॉलर रह गई है. इसके अलावा उनके रुतबे में भी कमी आई है. वह अरबपतियों की लिस्ट में 2 पायदान लुढ़क कर 17वें स्थान पर आ गए हैं. अडानी ने इस साल अब तक 16.1 अरब डॉलर की कमाई की है. यानी कमाई के मामले में वह अंबानी से आगे रहे हैं. 

मस्क सबसे बड़े लूजर
वहीं, टेस्ला के मालिक एलन मस्क सबसे बड़े लूजर साबित हुए हैं. मस्क को बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा 5.97 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. उनकी दौलत का पहाड़ कुछ घटकर 256 अरब डॉलर पर आ गया है. दुनिया के नंबर 1 रईस एलन मस्क ने इस साल अब तक 27.1 अरब डॉलर की कमाई की है. इसी तरह, Jeff Bezos, Bernard Arnault, Larry Ellison और Bill Gates जैसे अरबपतियों को भी नुकसान उठाना पड़ा है. टॉप 10 में अकेले  Mark Zuckerberg ही ऐसे अरबपति हैं, जिन्होंने कल कमाई की. उन्होंने अपनी दौलत में 3.43 अरब डॉलर जोड़े. इसी के साथ उनकी कुल संपत्ति 206 अरब डॉलर पहुंच गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago

बड़ी खबरें