✕

होम / बिजनेस / Airtel, Vi को बड़ी राहत! सरकार माफ करेगी 1 लाख करोड़ रुपये बकाया

Airtel, Vi को बड़ी राहत! सरकार माफ करेगी 1 लाख करोड़ रुपये बकाया

केंद्र सरकार प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों को एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) में बड़ी छूट देने पर विचार कर रही है. इस छूट में ब्याज पर 50% और जुर्माने पर 100% की छूट शामिल हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों को सरकार की ओर से बड़ी राहत मिलने जा रही है. दरअसल, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया को एडजेस्टेड ग्रास रेवेन्यू यानी AGR में छूट दे सकती है.  इस प्रस्ताव के अनुसार सरकार ब्याज में 50 प्रतिशत और जुर्माने में 100 प्रतिशत की छूट दे सकती है. इससे वोडाफोन-आइडिया को बड़ी राहत होगी, जो पहले से भारी घाटे का सामना कर रही है. साथ ही एयरटेल को भी बड़ा फायदा होगा. 

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने साल 2019 में इस मामले में एक आदेश दिया था, जिसके बाद सरकार इस प्रस्ताव पर विचार करने को तैयार है. अगर सरकार इस फैसले को मुकाम तक पहुंचा देती है, तो देश में चंद टेलिकॉम कंपनियों का कब्जा नहीं रह जाएगा.

1 लाख करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कदम को अंतिम रूप दिया जाता है, तो टेलीकॉम कंपनियों को 1 लाख करोड़ से ज्यादा की वित्तीय राहत मिलेगी, जिसमें वोडाफोन-आइडिया को बड़ा फायदा मिलेगा. टेलीकॉम कंपनी वित्त वर्ष 2026 से सरकार को एजीआर बकाया के हजारों करोड़ रुपये चुकाने की शुरुआत कर सकती हैं.

Jio का नहीं है कोई बकाया

बता दें कि Vi का एजीआर बकाया 52,000 करोड़ तक कम हो सकता है. भारती एयरटेल को करीब 38,000 करोड़ का फायदा होगा. वही टाटा टेलीसर्विसेज को करीब 14,000 करोड़ रुपये के फायदे की उम्मीद है.  रिलारिलायंस जियो पर कोई AGR बकाया नहीं है.

आगामी बजट में हो सकती है घोषणा

AGR में छूट के प्रस्ताव पर वित्त मंत्रालय, दूरसंचार विभाग और कैबिनेट सचिवालय में अहम चर्चा की जा रही है. सरकार 1 फरवरी के बजट में एजीआर छूट की घोषणा कर सकती है. यह सितंबर 2021 के बाद सरकार का बड़ा राहत पैकेज होगा. इससे पहले सरकार ने स्पेक्ट्रम बकाया के लिए बैंक गारंटी जमा करने की जरूरत को खत्म कर दिया था. इससे Vi को सबसे ज्यादा फायदा हुआ था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

13 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

14 hours ago