होम / बिजनेस / बजट 2026-27 में UPI यूजर्स को बड़ी राहत, फ्री रहेंगे डिजिटल ट्रांजेक्शन

बजट 2026-27 में UPI यूजर्स को बड़ी राहत, फ्री रहेंगे डिजिटल ट्रांजेक्शन

बजट 2026-27 ने यूपीआई यूजर्स को बड़ी राहत दी है. सरकार ने साफ कर दिया है कि डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई ट्रांजेक्शन पर कोई टैक्स या चार्ज नहीं लगाया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

यूपीआई यूजर्स के लिए बड़ी राहत की खबर है. बजट 2026-27 में सरकार ने साफ कर दिया है कि डिजिटल ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा. दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड को सपोर्ट देने के लिए 2,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी का ऐलान किया है, जिससे फ्री ट्रांजेक्शन जारी रहेंगे.

बजट में UPI के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान

वित्त मंत्री ने बजट में यूपीआई और रुपे डेबिट कार्ड को बढ़ावा देने के लिए 2,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी का ऐलान किया है. यह राशि 2025-26 के संशोधित अनुमान 2,196 करोड़ रुपये से थोड़ी कम है, लेकिन सरकार का संदेश बिल्कुल साफ है कि आम लोगों पर किसी तरह का ट्रांजेक्शन चार्ज नहीं डाला जाएगा.

फ्री ट्रांजेक्शन जारी रहेंगे

वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने कहा कि बजट में किए गए इस प्रावधान का सीधा मतलब है कि यूपीआई के जरिए होने वाले डिजिटल ट्रांजेक्शन आगे भी फ्री रहेंगे. सरकार का मानना है कि डिजिटल पेमेंट सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए यह सब्सिडी बेहद जरूरी है, ताकि बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर पर अतिरिक्त बोझ न पड़े.

साइबर फ्रॉड को लेकर सरकार का भरोसा

साइबर फ्रॉड को लेकर पूछे गए सवाल पर नागराजू ने कहा कि बैंकों की तकनीकी गड़बड़ियों के कारण होने वाली धोखाधड़ी तीन प्रतिशत से भी कम है. उन्होंने जोर दिया कि यूजर्स की सतर्कता से इस समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है.

बैंकों की स्थिति मजबूत

वित्तीय सेवा सचिव ने कहा कि फिलहाल बैंकों की स्थिति पहले से कहीं बेहतर है. एनपीए का स्तर नीचे है और मुनाफा भी अच्छा है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत जैसे बड़े देश के लिए तीन से चार बड़े मजबूत बैंकों की जरूरत है, जो अर्थव्यवस्था को सहारा दे सकें.

सरकारी बैंकों में FDI बढ़ाने पर विचार

सरकार सरकारी बैंकों में एफडीआई की सीमा मौजूदा 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने पर विचार कर रही है. नागराजू के मुताबिक इस मुद्दे पर अलग-अलग मंत्रालयों के बीच बातचीत चल रही है. फिलहाल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में एफडीआई सीमा 20 प्रतिशत और प्राइवेट बैंकों में 74 प्रतिशत है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

14 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

14 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

15 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

18 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

18 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

15 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

14 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

14 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

21 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

17 hours ago