✕

होम / बिजनेस / बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! सरकार डिपॉजिट इंश्योरेंस राशि बढ़ाने पर कर रही विचार

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! सरकार डिपॉजिट इंश्योरेंस राशि बढ़ाने पर कर रही विचार

सरकार की ओर से मौजूदा समय में बैंक डिपॉजिट इंश्योरेंस के तहत ग्राहकों को मिलने वाली 5 लाख रुपये तक की जमा राशि की लिमिट को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हाल ही में महाराष्ट्र के एक निजी बैंक, न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक (New India Co-operative Bank) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैन लगा दिया, जिसके बाद बैंक के बाहर ग्राहकों की लंबी लाइनें लग गईं. ये सभी लोग अपनी जमा राशि निकालने के लिए घंटों इंतजार कर रहे थे. इस बैन के बाद ग्राहकों को चिंता थी कि अगर बैंक डूबता है या चोरी हो जाती है, तो उन्हें केवल 5 लाख रुपये ही वापस मिलेंगे, भले ही उनके अकाउंट में लाखों रुपये जमा हों. हालांकि, अब ऐसी स्थिति में सरकार आपके बैंक में जमा पैसे पर डिपॉजिट इंश्योरेंस को बढ़ा सकती है, जिससे आपको 5 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा मिल सकता है.

डिपॉजिट इंश्योरेंस बढ़ाने पर विचार है

वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम. नागराजू ने हाल ही में कहा कि सरकार जमा बीमा की सीमा को मौजूदा पांच लाख रुपये से बढ़ाने पर सक्रिय रूप से विचार कर रही है. उनका यह बयान न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के कथित घोटाले के कुछ दिन बाद आया. नागराजू ने कहा कि इस प्रस्ताव पर काम जारी है, और जैसे ही सरकार इसे मंजूरी देगी, इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. यह कदम बैंकों के जमाकर्ताओं को सुरक्षा की भावना प्रदान करेगा, जिससे उनका पैसा सुरक्षित रहेगा और बैंक के डूबने की स्थिति में वे 5 लाख रुपये से ज्यादा वापस पा सकेंगे.

कब मिलता है जमा बीमा?

नागराजू ने हालांकि न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के संकट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, और कहा कि इस मामले को आरबीआई देख रहा है. उल्लेखनीय है कि जमा बीमा दावा तब शुरू होता है, जब कोई बैंक डूब जाता है. पिछले कुछ वर्षों में, निक्षेप बीमा व प्रत्यय गारंटी निगम (DICGC) ने ऐसे दावों का भुगतान किया है. यह निकाय बैंकों से प्रीमियम एकत्र करता है और अधिकांश दावे सहकारी बैंकों से संबंधित होते हैं.

वर्तमान में कितनी है बीमा सीमा?

आपको बता दें कि पीएमसी बैंक घोटाले के बाद 2020 में डीआईसीजीसी ने बीमा सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया था. आर्थिक मामलों के सचिव, अजय सेठ ने इस बात पर जोर दिया कि सहकारी बैंकिंग क्षेत्र आरबीआई की निगरानी में सही ढंग से विनियमित है और इसमें कोई बड़ा संकट नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी एक बैंक में संकट आने से पूरे क्षेत्र की स्थिति पर संदेह नहीं करना चाहिए, और नियामक का काम दोषी इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई करना है.

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक का घोटाला

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में हुई घोटाले के बाद, बैंक के 1.3 लाख जमाकर्ताओं में से 90 प्रतिशत को उनका पैसा डीआईसीजीसी से वापस मिलने की संभावना है. भौतिक जांच में सामने आया कि बैंक के बही-खाते में दर्शाई गई 122 करोड़ रुपये की नकदी गायब है. जांच में यह भी पाया गया कि बैंक के महाप्रबंधक-वित्त, हितेश मेहता ने इस गबन की गई राशि का एक बड़ा हिस्सा एक स्थानीय बिल्डर को दे दिया था. इस घोटाले ने ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं, लेकिन अब सरकार द्वारा डिपॉजिट इंश्योरेंस सीमा को बढ़ाने पर विचार किए जाने से बैंकों में जमा राशि रखने वालों को राहत मिल सकती है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

2 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

5 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

5 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

9 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

4 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

2 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

5 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

5 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

9 hours ago