✕

होम / बिजनेस / मोदी सरकार का बड़ा फैसला, RINL के लिए ₹11,440 करोड़ के पैकेज को दी मंजूरी

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, RINL के लिए ₹11,440 करोड़ के पैकेज को दी मंजूरी

पीएम मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आरआईएनएल के लिए 11,440 करोड़ रुपये की पुनरुद्धार योजना को मंजूरी दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी स्टील कंपनी राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) के नई शुरुआत के लिए 11,440 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दे दी है. यह घोषणा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की. इस फैसले से विशाखापट्टनम स्टील प्लांट को एक नई दिशा मिलेगी और इसे दोबारा मजबूती से खड़ा करने की प्रक्रिया तेज होगी. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, सरकार ने 10,300 करोड़ रुपये की नई इक्विटी निवेश को मंजूरी दी है, जबकि 1,140 करोड़ रुपये का वर्किंग कैपिटल लोन प्रीफर्ड शेयर कैपिटल में बदला जाएगा. 

भारतीय इस्पात उद्योग में RINL की अहमियत

केंद्रीय मंत्री ने RINL के भारतीय इस्पात उद्योग में योगदान को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह प्लांट आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके में स्थित होने के वजह रणनीतिक रूप से भी बेहद अहम है. सरकार की योजना सिर्फ कंपनी को पुनर्जीवित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि कच्चे माल की आपूर्ति और संयंत्र के आधुनिकीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा.

सरकार के इस फैसले से RINL के कर्मचारियों और इससे जुड़े आर्थिक गतिविधियों में शामिल लोगों को बड़ा फायदा होगा. मंत्री ने कहा कि इससे आंध्र प्रदेश को एक सशक्त इस्पात संयंत्र मिलेगा, जो न केवल राज्य बल्कि पूरे देश की अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

कब शुरू होगा पूरा संचालन?

भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि RINL जल्द ही दो ब्लास्ट फर्नेस के साथ प्रोडक्शन शुरू करेगा. इसके अलावा, अगस्त 2025 तक तीनों ब्लास्ट फर्नेस पूरी क्षमता से कार्य करने लगेंगे. इस फैसले से विशाखापट्टनम स्टील प्लांट की क्षमता और उत्पादन में जबरदस्त इजाफा होगा. यह पैकेज कंपनी के संचालन को फिर से पटरी पर लाने और पुराने आर्थिक संकटों को हल करने में मदद करेगा.

आत्मनिर्भर भारत में स्टील सेक्टर की अहम भूमिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस निर्णय को “आत्मनिर्भर भारत” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि विशाखापट्टनम स्टील प्लांट आंध्र प्रदेश के लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है. इस निर्णय से देश के इस्पात क्षेत्र को मजबूती मिलेगी और भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

13 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

14 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

10 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

8 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

10 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

14 hours ago