होम / बिजनेस / बाइडेन से मुलाकात के बाद बोले मोदी, स्‍वागत करके खुशी हुई

बाइडेन से मुलाकात के बाद बोले मोदी, स्‍वागत करके खुशी हुई

भारत की राजधानी दिल्‍ली जी-20 शिखर समिट के लिए तैयार है. आज की सबसे हॉट मुलाकात जोकि पीएम मोदी और बाइडेन के बीच हुई उसके बाद पीएम मोदी ने खुशी जताते हुए कहा कि आपका स्‍वागत करके खुशी हुई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी के बीच बातचीत खत्‍म हो चुकी है. दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात कोई एक घंटे के आसपास चली. मुलाकात के बाद बाइडेन अपने होटल के लिए रवाना हो चुके हैं. इससे पहले जो बाइडेन जब एयरपोर्ट पहुंचे तो केंद्रीय राज्‍य मंत्री वी के सिंह ने उनकी अगवानी की. उसके बाद जो बाइडेन सीधा लोक कल्‍याण मार्ग स्थित पीएम मोदी के आवास पर रवाना हो गए. जहां दोनों के बीच द्वीपक्षीय वार्ता चल रही है. अमेरिका राष्‍ट्रपति का भारत आना दोनों ही देशों के लिए अहम माना जा रहा है. दोनों नेताओं के बीच कई अहम मामलों को लेकर बातचीत हो सकती है. 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी जानकारी  

पीएम मोदी ने दोनों नेताओं के बीच हुई मीटिंग की ट्वीट करके जानकारी दी. उन्‍होंने जानकारी देते हुए कहा "  अमेरिकी राष्‍ट्रपति का 7, लोक कल्याण में स्‍वागत करके खुशी हुई.मार्ग. हमारी मुलाकात बहुत सार्थक रही. हम कई विषयों पर चर्चा करने में सक्षम हुए जो भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और लोगों के बीच संबंधों को आगे बढ़ाएंगे. हमारे देशों के बीच की दोस्ती वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने में एक महान भूमिका निभाती रहेगी.

मौर्या शेरेटन में रुके हैं बाइडेन  
जो बाइडेन दिल्‍ली के मौर्या शेरेटन में रूकेंगे. यहां उनके लिए सुइट मौजूद है. इसका नाम चाणक्‍य सुइट है. चाणक्य सुइट या प्रेसिडेंशियल सुइट ITC मौर्या की 14वीं मंजिल पर मौजूद है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस सुइट में सबसे पहले पूर्व यूएस प्रेसिडेंट जॉर्ज डब्ल्यू बुश रुके थे. इसके बाद बराक ओबामा बतौर अतिथि यहां पधारे. इसी तरह, बिल क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप ने भी यहां की मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाया है. 4600 स्क्वायर फीट में फैले चाणक्य सुइट में भारतीय कलाओं की झलक देखने को मिलती है. इसमें लिविंग रूम, स्टडी, प्राइवेट डाइनिंग रूम, निजी स्टीम रूम, गेस्ट रूम, स्पा और जिम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. सुइट में सोने-चांदी से निर्मित फूलदान भी हैं. अब जब इस सुइट का नाम चाणक्य है, तो चाणक्य की मूर्ति लाजमी है. इसके गलियारे के अंत में चाणक्य की एक शानदार मूर्ति रखी गई है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अनिल अंबानी ग्रुप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में ED की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में चार्जशीट दाखिल

Reliance Infrastructure समेत कई कंपनियों और पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, शेल कंपनियों के जरिए फंड डायवर्जन और लेयरिंग का आरोप

42 minutes ago

सेबी हर बिस्किट का हिसाब रख सकता है, ₹4,843 करोड़ का नहीं

235 पन्नों के स्क्रीनसेवर और वाइब कोडिंग, उसके अब तक के सबसे बड़े ऑर्डर पर शून्य शब्द

1 hour ago

भारतीय स्टेट बैंक समेत सरकारी बैंक जुटाएंगे 30 अरब डॉलर, विदेशी फंडिंग बढ़ाने की तैयारी

RBI की रियायती स्वैप विंडो से सरकारी बैंकों को बड़ी मदद, अब तक 8.84 अरब डॉलर जुटा चुके हैं PSU बैंक

1 hour ago

इस हफ्ते खुलेंगे 8 IPO, Dhoot Transmission से Shiprocket तक बाजार में आएंगे बड़े इश्यू; देखें पूरी लिस्ट

अगस्त के इस हफ्ते IPO बाजार में जबरदस्त हलचल रहने वाली है. मेनबोर्ड और SME सेगमेंट में 8 कंपनियों के इश्यू खुलेंगे. कंपनियां इन IPO के जरिए हजारों करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं.

3 hours ago

भारत में स्पेन के राजदूत को बदलने की तैयारी, वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच तेज

स्पेन के विदेश मंत्रालय ने मई के अंत में एंटी-करप्शन प्रॉसिक्यूटर कार्यालय को सौंपी थी रिपोर्ट, दूतावास के फंड और प्रशासनिक गतिविधियों की हो रही जांच

4 hours ago

बड़ी खबरें

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

57 minutes ago