होम / बिजनेस / Adani Power से मिला बड़ा ऑर्डर, उड़ान पर इस सरकारी कंपनी के शेयर

Adani Power से मिला बड़ा ऑर्डर, उड़ान पर इस सरकारी कंपनी के शेयर

अडानी पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी महान एनर्जेन लिमिटेड से BHEL को बड़ा ऑर्डर मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयर इस समय उड़ान पर हैं. आज यानी सोमवार को इसमें 2% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है. खबर लिखे जाने तक BHEL के शेयर का भाव 100.05 रुपए पहुंच गया था. वैसे, तो स्टॉक मार्केट आज ग्रीन जोन में कारोबार कर रहा है, लेकिन BHEL के शेयरों में उछाल की वजह कंपनी की ऑर्डर बुक का मजबूत होना है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पब्लिक सेक्टर कंपनी को अडानी पावर (Adani Power) से भारी-भरकम ऑर्डर मिला है, जिसका असर कंपनी के स्टॉक पर साफ नजर आ रहा है.

यहां के लिए मिला ऑर्डर 
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि BHEL को मध्य प्रदेश (MP) में एक बिजली प्रोजेक्ट के लिए अडानी पावर की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी महान एनर्जेन लिमिटेड से 4000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. इसके तहत, कंपनी MP के बंधौरा में स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड की 2x800 मेगावाट बिजली परियोजना के लिए बॉयलर, टर्बाइन जनरेटर और पर्यवेक्षण, निर्माण और कमीशनिंग जैसे इक्विपमेंट की आपूर्ति करेगी. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि ऑर्डर 31-35 महीनों में एग्जिक्यूट किया जाएगा. 

पिछले साल से ज्यादा ऑर्डर
टर्बाइन जनरेटर का निर्माण BHEL के Trichy और हरिद्वार प्लांट में किया जाएगा. यहां ये भी जानना जरूरी है कि इस सरकारी कंपनी की ऑर्डर बुक पिछले कुछ वक्त में काफी मजबूत हुई है. 2022-23 में कंपनी ने अपने विविध व्यावसायिक दृष्टिकोण के चलते पिछले साल की तुलना में 17% ज्यादा नए ऑर्डर प्राप्त किए हैं . BHEL के पास इस वित्त वर्ष में कुल 23,548 करोड़ रुपए के ऑर्डर हैं. जबकि 2021-22 में, कंपनी ने 20,078 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल किए थे. हालांकि, भेल का चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 343.89 करोड़ रुपए पहुंच गया है. इसकी एक वजह खर्चों में हुआ इजाफा है. पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी को 187.99 करोड़ का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago