होम / बिजनेस / BHEL को इतने करोड़ में मिला 80 वंदे भारत ट्रेन बनाने का ऑर्डर  

BHEL को इतने करोड़ में मिला 80 वंदे भारत ट्रेन बनाने का ऑर्डर  

रेल मंत्रालय वंदे भारत ट्रेन को देश के हर राज्‍य के प्रमुख शहरों से चलाने की योजना बना रहा है. ऐसे में रेलवे की ओर से बीएचईएल को 80 वंदे भारत ट्रेन बनाने के लिए ऑर्डर दिया गया है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले बजट में भारत सरकार ने रेल बजट पेश करते देश में 400 वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया था. उसी लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए सरकार की ओर से इसके निर्माण में तेजी लाने का फैसला किया गया है. सरकार की ओर से अब 80 वंदे भारत ट्रेन का ऑर्डर BHEL को दिया है. केन्‍द्र सरकार ने BHEL को ये ऑर्डर 120 करोड़ रुपये प्रति ट्रेन के अनुसार दिया है. इस पूरे ऑर्डर की लागत 9600 करोड़ रुपये है. 

ऑर्डर मिलने पर क्‍या बोली BHEL 
BHEL ने इस ऑर्डर के बारे जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी सिर्फ रेलवे के लिए 80 वंदे भारत ट्रेन को बनाएगी ही नहीं बल्कि वो अगले 35 साल के लिए एनुअल में‍टीनेंस (AMC) के लिए एक अतिरिक्त आदेश भी दिया गया है. समझौते की शर्तों के अनुसार, कंपनी 80 स्लीपर क्लास वंदे भारत ट्रेनों की आपूर्ति करेगी और 35 वर्षों तक देखभाल भी करेगी. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्‍स लि‍मिटेड सरकार की ही एक औद्योगिक वाल्व निर्माण कंपनी है.

अभी आईसीएफ में हो रहा है निर्माण 
मौजूदा समय में वंदे भारत ट्रेन का निर्माण आईसीएफ चेन्‍नई में किया जा रहा है. BHEL ने ये भी कहा है कि वो ICF चेन्नई में मैन्‍यूफैक्‍चरिंग यूनिट और भारतीय रेलवे द्वारा सौंपे गए दो डिपो में प्रदान की गई विशेष जगह को लैस करने, अपग्रेड करने, संचालित करने और बनाए रखने का भी काम करेगा. इन ट्रेनों की आपूर्ति 72 महीनों में पूरी होने की उम्मीद है.

BHEL के स्‍टॉक की क्‍या है स्थिति
BHEL के स्‍टॉक की ओर देखें तो पिछले दो दिनों में इसने लगभग 7 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है, जबकि शुक्रवार को स्टॉक 71.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था. इस महीने की शुरुआत में BHEL को रक्षा क्षेत्र के लिए रणनीतिक उपकरणों की आपूर्ति के लिए 3,700 करोड़ रुपये का आशय पत्र प्राप्त हुआ था. 22 मार्च को BHEL और आईजीएल ने टाइप-IV सिलेंडर के विकास और निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

19 hours ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

19 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

21 hours ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

21 hours ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

1 day ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

19 hours ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

19 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

21 hours ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.

22 hours ago