होम / बिजनेस / सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका!
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका!
शेयर बाजार की तेजी का दौर आज भी कायम रह सकता है. कुछ शेयरों में आज तेजी के संकेत मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार में तेजी के दौर जारी है. पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स बढ़त के साथ 60,431 और NSE निफ्टी 17,828 अंकों पर बंद हुए थे. आज भी बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है. थोक महंगाई के आंकड़े आज जारी होंगे, इसका भी मार्केट पर कुछ असर देखने को मिल सकता है. चलिए अब नजर डालते हैं कि आज यानी सोमवार को किन कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है.
MACD का ये है रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के अनुसार, आज Jubilant Foodworks, Havells India, Federal Bank, Campus Activewear और BHEL के शेयरों में तेजी आ सकती है. अब यह भी जान लेते हैं कि इन तेजी के संकेत वाले शेयरों का पिछला रिकॉर्ड क्या कहता है. फूड सर्विस कंपनी Jubilant Foodworks पिछले कारोबारी सत्र में 1.15% की बढ़त के साथ 435.70 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 दिनों में इसमें 0.72% और एक महीने में महज 2.11% की तेजी आई है. यह अपने 52 वीक के हाई लेवल 652.35 रुपए से काफी पीछे चल रहा है.
ऐसा रहा है पिछला रिकॉर्ड
Havells India के शेयरों के लिए समय खास अच्छा नहीं चल रहा है. पिछले हफ्ते ये शेयर मामूली बढ़त के साथ 1,186 रुपए पर बंद हुआ था. इसका बीते 5 दिनों और एक महीने का रिकॉर्ड भी नेगेटिव है. 128.15 रुपए के भाव पर मिल रहा फेडरल बैंक का शेयर भी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 143.40 रुपए है. Campus Activewear की बात करें, तो इस शेयर में पिछले हफ्ते 2.03% की तेजी आई थी. BHEL भी पिछले हफ्ते बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों में शामिल है. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसने 5.05% का रिटर्न दिया है.
इन पर भी रखें नजर
इसके अलावा, आज कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे आ रहे हैं. जिनमें Angel One, Hathway Cable & Datacom, Just Dial, Network18 Media & Investments, Quick Heal Technologies और TV18 Broadcast शामिल हैं. वहीं, इंफोसिस और HDFC बैंक के शेयरों पर भी आज नजर रखें. दिग्गज IT कंपनी इंफोसिस ने मार्च FY23 में 6,128 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया है. HDFC ने भी समान अवधि में 12,047.5 करोड़ का प्रॉफिट कमाने की बात कही है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स