✕

होम / बिजनेस / गिरावट वाले बाजार में भी Bharti Hexacom की शानदार लिस्टिंग, मुनाफे में निवेशक

गिरावट वाले बाजार में भी Bharti Hexacom की शानदार लिस्टिंग, मुनाफे में निवेशक

बुधवार को तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजार में आज मंदी छाई है. सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ईद की छुट्टी के बाद खुले शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट जारी है. शुक्रवार को मार्केट लाल निशान पर खुला और खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. इसी तरह, निफ्टी में भी नरमी का माहौल है. हालांकि, गिरावट वाले बाजार में भी भारती एयरटेल की सब्सडियरी कंपनी भारती हेक्साकॉम (Bharti Hexacom) की शानदार लिस्टिंग हुई है. लिस्टिंग के दिन ही कंपनी ने निवेशकों को 32% से ज्यादा कमाई कराई है.

हिट रहा था IPO 
भारती हेक्साकॉम का आईपीओ (Bharti Hexacom IPO) 5 अप्रैल को ओपन हुआ और 30 गुना ज्यादा सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था. कंपनी के पब्लिक इश्यू में निवेशकों को पांच रुपए मूल्य का एक शेयर 570 रुपए में आवंटित किया गया था. आज यानी शुक्रवार को सुबह 10 बजे भारती हेक्साकॉम का शेयर BSE पर 755.20 रुपए पर लिस्ट हुए. इसका मतलब है कि निवेशकों को इश्यू प्राइज के मुकाबले 32.49 प्रतिशत का लाभ हुआ. इसके बाद कंपनी का शेयर उछाल लगाकर 799.45 रुपए पर पहुंच गया.

किसकी, कितनी हिस्सेदारी?
भारती हेक्साकॉम आईपीओ का प्राइज बैंड 542 से 570 रुपए तय किया गया था. 4,275 करोड़ रुपए के इस IPO का रिटेल वाला हिस्सा 2.83 गुना, NII का हिस्सा 10.52 गुना और QIB सेगमेंट 48.57 गुना सब्सक्राइब हुआ था. भारती हेक्साकॉम में भारती एयरटेल की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है. जबकि 30 प्रतिशत हिस्सेदारी सरकारी कंपनी टेलीकम्युनिकेशन कंसलटेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड के पास है. इसी सरकारी कंपनी ने ऑफर-फोर-सेल के जरिए शेयर बेचे हैं. 

कैसी है आर्थिक सेहत?
भारती हेक्साकॉम राजस्थान और उत्तर पूर्व में एयरटेल ब्रैंड के तहत उपभोक्ता मोबाइल सेवाएं, फिक्स्ड लाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करती है. भारती हेक्साकॉम राजस्थान और उत्तर पूर्वी क्षेत्रों में सबसे बड़ी मोबाइल टेलीफोन सेवा कंपनी है. वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 549.2 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट कमाया है. हालांकि, पिछले वर्ष की तुलना में कम है. वहीं, भारती एयरटेल के शेयर की बात करें, तो आज यह गिरावट के साथ 1,226.30 रुपए पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें तेजी आई है और इस साल अब तक ये 21.05% का रिटर्न दे चुका है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

7 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

7 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

8 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

11 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

11 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

11 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

7 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

7 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

8 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

12 hours ago