होम / बिजनेस / आखिरकार 5 सालों बाद प्रॉफिटेबल हुआ BharatPe, कमाई में भी हुई वृद्धि!

आखिरकार 5 सालों बाद प्रॉफिटेबल हुआ BharatPe, कमाई में भी हुई वृद्धि!

BharatPe के CFO और अंतरिम CEO नलिन नेगी ने आज कंपनी के प्रॉफिटेबल होने की जानकारी मीडिया के साथ साझा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फिनटेक (Fintech) क्षेत्र की स्वदेशी कंपनी भारत पे (BharatPe) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर आ रही है कि अपने लॉन्च के 5 सालों के बाद भारत पे आखिरकार प्रॉफिटेबल हो गयी है. आपको बता दें कि भारत पे को 2018 में लॉन्च किया गया था और अब 2023 में कंपनी ने प्रॉफिटेबल होने की जानकारी दी है.

BharatPe हुआ प्रॉफिटेबल
भारत पे (BharatPe) के CFO (चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर) और अंतरिम CEO नलिन नेगी ने आज कंपनी के प्रॉफिटेबल होने की जानकारी मीडिया के साथ साझा की है. आधिकारिक बयान देते हुए कंपनी ने कहा है कि भारत पे का EBITDA सकारात्मक स्तर पर पहुंच गया है और कंपनी की कमाई भी 1500 करोड़ रुपए हो गई है. सालाना आधार पर कंपनी के ARR में 31% की वृद्धि देखने को मिली है. कंपनी की कमाई में हुई इस वृद्धि के पीछे कंपनी के पेमेंट और लोन देने के बिजनेस में हुई बढ़त को प्रमुख कारण माना जा रहा है. भारत पे ने अक्टूबर में अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद मर्चेंट्स को 640 करोड़ रुपए का लोन दिया था. आपको बता दें कि सालाना आधार पर ये 36% ज्यादा है.

BharatPe ने इकट्ठा किये 583 मिलियन डॉलर्स
अक्टूबर में ही भारत पे (BharatPe) को अपने विविध पेमेंट उत्पादों के बीच 14,000 करोड़ रुपयों के TPV (थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन) प्राप्त हुए थे. आपको बता दें कि जब भी किसी कंपनी द्वारा किसी कस्टमर की जानकारी और उसके उद्देश्य को जानने के लिए एक बाहरी संस्था का प्रयोग किया जाता है तो उसे TPV कहा जाता है. इसके साथ ही कंपनी के अंतरिम CEO नलिन नेगी ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में कंपनी अपने लोन बिजनेस और POS (पॉइंट ऑफ सेल) के साथ-साथ साउंडबॉक्स के अपने कारोबार पर भी प्रमुख रूप से ध्यान देगी. आपको बता दें कि भारत पे ने अभी तक इकिविती के रूप में 583 मिलियन डॉलर्स जितनी राशि इकट्ठी की है.

BharatPe के इन्वेस्टर्स
कंपनी में इन्वेस्ट करने वाले प्रमुख इन्वेस्टर्स में पीक XV पार्टनर (पूर्व में Sequoia Capital India), Ribbit कैपिटल, इनसाइट पार्टनर, Amplo, Beenext, Coatue मैनेजमेंट, Dragoneer investment Group, Steadfast Capital, Steadview Capital और टाइगर ग्लोबल (Tiger Global) जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं. जून 2021 में कंपनी ने Payback India (Zillion) का अधिग्रहण किये जाने की बात कही थी. आपको बता दें कि Payback India देश की सबसे बड़ी मल्टी-ब्रैंड लॉयल्टी प्रोग्राम कंपनी थी और इसके सदस्यों की संख्या 100 मिलियन से ज्यादा थी.
 
यह भी पढ़ें: Spicejet के Ajay Singh को क्यों पड़ी 100 मिलियन डॉलर की जरूरत? क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

45 minutes ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

58 minutes ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

3 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

58 minutes ago

VIRGIO ने हंसा निगम को बनाया CMO, ब्रांड की विकास रणनीति की संभालेंगी कमान

हंसा निगम वर्ष 2023 में VIRGIO से जुड़ी थीं. तब से उन्होंने कंपनी की ब्रांड पहचान मजबूत करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

15 minutes ago