✕

होम / बिजनेस / भारतीय बाजार में उतरने को तैयार L Catterton, HUL के पूर्व सीईओ के साथ मिलाया हाथ

भारतीय बाजार में उतरने को तैयार L Catterton, HUL के पूर्व सीईओ के साथ मिलाया हाथ

दुनिया के सबसे बड़े रईस बर्नार्ड अरनॉल्ट भारत में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. उनकी ग्लोबल इनवेस्टमेंट फर्म L Catterton ने भारत में एक जॉइंट वेंचर बनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया के सबसे बड़े रईस और फ्रांसीसी बिजनेसमैन बर्नार्ड अरनॉल्ट भी अब भारत में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में हैं. अरनॉल्ट दुनिया की सबसे बड़ी लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH Moët Hennessy के सीईओ हैं. इस कंपनी की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म L Catterton ने कहा कि उसकी एशिया यूनिट ने भारत में एक कंज्यूमर फोकस्ड जॉइंट वेंचर बनाया है. इसके लिए कंपनी ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के सीईओ रहे संजीव मेहता के साथ हाथ मिलाया है. दोनों पक्ष मिलकर एक नई इन्वेस्टमेंट कंपनी का गठन करेंगे. 

L Catterton भारतीय कंपनियों में करेगी निवेश

नई इनवेस्टमेंट कंपनी का गठन फंड के रूप में नहीं किया जाएगा बल्कि यह एक इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म हो सकता है. इसके पीछे यह सोच है कि भारत के दूसरे फंड मैनेजर्स के साथ पार्टनरशिप की जाए और भारतीय कंपनियों में निवेश किया जाए. कंपनी देश की लोकल कंज्यूमर कंपनियों में 2.5 करोड़ से 15 करोड़ डॉलर तक निवेश करेगी. साथ ही यह कंपनी और एलसीए (LCA) जॉइंट इनवेस्टमेंट भी कर सकती हैं. अब तक L Catterton एशिया फंड के जरिए ही भारत में निवेश करती रही है. लेकिन इसके जरिए कंपनी पूरी तरह भारत के लिए फोकस्ड एक इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म बनाना चाहती है. 

HDFC बैंक से होम लोन अब पड़ेगा महंगा, इंटरेस्ट रेट में हो गया इतना इजाफा

निवेश करने का यह बेहतर समय

HUL के पूर्व सीईओ संजीव मेहता ने कहा कि मैं L Catterton की भारत और एशिया टीम में शामिल होने और उसके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं, क्योंकि फर्म ने भारत में कारोबार करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर किया है. वहीं L Catterton के ग्लोबल को-सीईओ माइकल चू ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है और भारत अब तीव्र गति से विकास की ओर अग्रसर है. बाजार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को गहरा करने और उपभोक्ता व्यवसायों में निवेश करने का इससे बेहतर समय कभी नहीं हो सकता है.

संजीव मेहता के पास है काफी अनुभव

अरनॉल्ट की कंपनी भारत में संजीव मेहता के अनुभव का पूरा फायदा उठाना चाहती है. उनकी लीडरशिप में हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप पांच गुना बढ़कर 6.2 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया था. मार्केट कैप के हिसाब से यह देश की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी बन गई थी और देश की सबसे तेजी से बढ़ रही एफएमसीजी कंपनी थी. आज इसका मार्केट कैप 532,946.04 करोड़ रुपये है और मार्केट कैप के हिसाब से यह देश की नौवीं बड़ी कंपनी है. अरनॉल्ट और उनके परिवार की LVMH में 47.5% हिस्सेदारी है. इस लग्जरी हाउस के पास 70 से अधिक ब्रांड हैं. इनमें Louis Vuitton, Christian Dior, Fendi, Moët & Chandon, Hennessy, Sephora और Veuve Clicquot शामिल हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

9 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

9 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

9 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

12 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

13 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

9 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

14 hours ago