✕

होम / बिजनेस / पैसा लगाने के लिए रहें तैयार, इस हफ्ते खुलेंगे 2 नए आईपीओ, 6 की होगी लिस्टिंग

पैसा लगाने के लिए रहें तैयार, इस हफ्ते खुलेंगे 2 नए आईपीओ, 6 की होगी लिस्टिंग

शेयर मार्केट में निवेश करने वालों को इस हफ्ते दो आईपीओ में निवेश करने का मौका मिलेगा. इनमें एक आईपीओ मेन बोर्ड और दूसरा SME सेगमेंट से है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले महीने हमने IPO मार्केट में बड़ी उथलपुथल देखी. सितंबर में 12 मेनबोर्ड और 40 एसएमई कंपनियों ने शेयर मार्केट पर एंट्री ली. इस साल लगातार हर हफ्ते आईपीओ मार्केट नई-नई कंपनियों के इश्यू से गुलजार रहा है. अब अगले हफ्ते थोड़ी सी शांति रहने वाली है. सोमवार यानि आज से शुरू हो रहे हफ्ते में दो कंपनियों के आईपीओ ही मार्केट में कदम रखने वाले हैं. इनमें से एक मेनबोर्ड और एक एसएमई आईपीओ होगा. मेनबोर्ड सेगमेंट में गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग (Garuda Construction and Engineering) और एसएमई सेगमेंट में शिव टेक्सकेम (Shiv Texchem) का आईपीओ एंट्री लेगा.

Garuda Construction and Engineering IPO 

मेन बोर्ड के इस आईपीओ का इश्यू साइज 264.10 करोड़ रुपये है. इसमें 173.85 करोड़ रुपये के 1.83 करोड़ फ्रेश इश्यू जारी होंगे. वहीं 90.25 करोड़ रुपये के 95 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत जारी किए जाएंगे. यह आईपीओ निवेश के लिए 8 अक्टूबर को खुलेगा, निवेशक इसके लिए 10 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे. अलॉटमेंट 11 अक्टूबर को होगा. वहीं लिस्टिंग 15 अक्टूबर को होगी। शेयर का प्राइज बैंड 92 से 95 रुपये के बीच है, एक लॉट में 157 शेयर हैं. इसके लिए निवेशकों को 14,915 रुपये निवेश करने होंगे, एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट बुक करा सकता है.

Shiv Texchem Limited IPO

यह एसएमई बोर्ड का आईपीओ है, इसका इश्यू साइज 101.35 करोड़ रुपये है. कंपनी 61.06 लाख शेयर जारी करेगी जो पूरी तरह फ्रेश होंगे, ओएफएस के तहत कोई भी शेयर जारी नहीं किया जाएगा. यह आईपीओ भी निवेश के लिए 8 अक्टूबर को खुलेगा, निवेशक 10 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे. अलॉटमेंट 11 अक्टूबर को होगा, लिस्टिंग 15 अक्टूबर को होगी. शेयर का प्राइज बैंड 158 से 166 रुपये के बीच रखा गया है, एक लॉट में 800 शेयर हैं. इसके लिए निवेशकों को 1,32,800 रुपये निवेश करने होंगे, एक रिटेल निवेशक सिर्फ एक लॉट की बुक करा सकेगा.

SME सेगमेंट की 6 कंपनियां मार्केट पर लिस्ट भी होंगी

इसके अलावा ख्याति ग्लोबल वेंचर्स (Khyati Global Ventures) का आईपीओ 8 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएगा. इसके अलावा एसएमई सेगमेंट की 6 कंपनियां मार्केट पर लिस्ट भी होंगी. इनमें एचवीएएक्स टेक्नोलॉजीस (HVAX Technologies) और साज होटल्स (Saj Hotels) की लिस्टिंग 7 अक्टूबर, सुबम पेपर्स (Subam Papers) और पैरामाउंट डाई टेक (Paramount Dye Tec) की लिस्टिंग 8 अक्टूबर, नियोपॉलिटिन पिज्जा एंड फूड्स (NeoPolitan Pizza and Foods) 9 अक्टूबर और ख्याति ग्लोबल की 11 अक्टूबर को होगी.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

17 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

24 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

17 minutes ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

24 minutes ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

2 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

3 hours ago