✕

होम / बिजनेस / इस दिग्गज कंपनी से हाथ मिलाने जा रही है Bata India, उछाल पर शेयर

इस दिग्गज कंपनी से हाथ मिलाने जा रही है Bata India, उछाल पर शेयर

बाटा इंडिया के एडिडास के साथ पार्टनरशिप की खबर सामने आते ही कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया (Bata India) और स्पोर्ट्सवियर मैन्युफैक्चरर Adidas के बीच स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप होने वाली है. दोनों कंपनियों के बीच बातचीत फाइनल स्टेज पर पहुंच चुकी है और जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Bata और Adidas पिछले कुछ समय से पार्टनरशिप को लेकर बातचीत कर रही हैं, जो अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. जल्द ही इस संबंध में घोषणा भी हो सकती है.

2100 से ज्यादा हैं स्टोर्स 
रणनीतिक साझेदारी की खबर के बीच आज यानी गुरुवार को बाटा इंडिया के शेयरों में 5.46% की तेजी दर्ज की गई. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 1,738.10 रुपए पर पहुंच गए थे. 22 हजार करोड़ रुपए से अधिक के मार्केट कैप वाली बाटा इंडिया ने खुद को भारत के सबसे बड़े फुटवियर रिटेलर के रूप में स्थापित किया है. कंपनी ने महानगरों से लेकर देश के छोटे शहरों तक में अपनी पहुंच बनाई है. बाटा के देशभर में 2100 से अधिक स्टोर्स हैं. कंपनी की योजना आने वाले समय में इस संख्या को बढ़ाने की है.

ये भी पढ़ें: बस एक खबर और घोड़े की तरह दौड़ने लगे Adani की इस कंपनी के शेयर

कम रहा है नेट प्रॉफिट
बाटा इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024 की जून तिमाही में 106.8 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया है. हालांकि, यह एक साल पहले की समान तिमाही के 119.3 करोड़ की तुलना में 10.3 प्रतिशत कम है. वहीं, कंपनी का राजस्व 958.1 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में 943 करोड़ रुपए था. बता दें कि इस साल अप्रैल में खबर आई थी कि लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) ने बाटा इंडिया में 6.88 लाख अतिरिक्त इक्विटी शेयर खरीदे हैं. इस खरीदारी के बाद बाटा इंडिया में LIC की हिस्सेदारी 4.47 फीसदी से बढ़कर 5 फीसदी हो गई है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

1 day ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 day ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 day ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

2 days ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

2 days ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.