✕

होम / बिजनेस / ITC में बड़ी हिस्सेदारी बेच सकती है ये कंपनी, Stocks पर रखें नजर

ITC में बड़ी हिस्सेदारी बेच सकती है ये कंपनी, Stocks पर रखें नजर

लंदन मार्केट में लिस्टेड BAT ने पहले ही कहा था कि वो ITC में हिस्सेदारी कम करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज FMCG कंपनी आईटीसी (ITC) के शेयर आज फोकस में रह सकते हैं. इसकी वजह है संभावित ब्लॉक डील. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लकी स्ट्राइक सिगरेट (Lucky Strike Cigarettes) बनाने वाली कंपनी ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको पीएलसी (British American Tobacco) जल्द ही आईटीसी लिमिटेड में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच सकती है. यह ब्लॉक डील इसी हफ्ते पूरी होने वाली है. 

इनसे चल रही बातचीत 
लंदन मार्केट में लिस्टेड BAT ब्लॉक ट्रेड्स के माध्यम से ITC के लगभग 2 से 3 बिलियन डॉलर के स्टॉक बेचेगी. कंपनी की इस बारे में बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प और सिटीग्रुप इंक के साथ बातचीत चल रही है. माना जा रहा है कि ये डील मार्केट प्राइज से डिस्काउंट पर हो सकती है. हालांकि, BAT या ITC की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन कुछ वक्त पहले BAT ने भारतीय कंपनी आईटीसी में अपनी हिस्सेदारी कम करने की इच्छा जरूर जताई थी.

कितनी है हिस्सेदारी?
BAT के पास इस समय कोलकाता स्थित ITC में लगभग 29 फीसदी हिस्सेदारी है. यूके की इस कंपनी ने पिछले महीने कहा था कि वह अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने पर विचार कर रही है. ITC फूड प्रोडक्ट और पैकेजिंग सहित कई अन्य बिजनेस में शामिल है. कंपनी की इनकम का एक बड़ा हिस्सा सिगरेट से आता है. BAT ने दिसंबर तिमाही के अपने प्रारंभिक परिणाम घोषित करने के दौरान यह भी कहा था कि वह बैलेंसशीट फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने के सभी अवसरों पर ध्यान देगी और ITC में अपनी हिस्सेदारी की समय-समय पर समीक्षा करेगी.

ऐसा है स्टॉक का हाल
वहीं, ITC के शेयरों की बात करें, तो सोमवार को कंपनी के शेयर 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 409.20 रुपए पर बंद हुए. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर में 0.52% की गिरावट आई है. हालांकि, इस साल अब तक ये शेयर 6.66% का रिटर्न दे चुका है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 499.70 और लो लेवक 369.65 रुपए है. अब ब्लॉक डील की खबर का असर ITC के शेयरों पर क्या होता है, ये कुछ देर में पता चल जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

23 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

23 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.