✕

होम / बिजनेस / 10 साल में बैंकों को लग गई 12 लाख करोड़ रुपये की चपत, इस बैंक का डूबा सबसे ज्‍यादा पैसा

10 साल में बैंकों को लग गई 12 लाख करोड़ रुपये की चपत, इस बैंक का डूबा सबसे ज्‍यादा पैसा

पिछले 10 साल में सरकारी और निजी क्षेत्र के बैंकों ने कुल 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बट्टे खाते में डाला है, इस मामले में सरकारी बैंक सबसे आगे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अनिल अंबानी, जिंदल और जयप्रकाश जैसे उद्योगपति लोन की रकम को चुका नहीं पा रहे हैं, इससे बैंकों पर बोझ लगातार बढ़ रहा है. पिछले 10 साल में बैंकों ने 12 लाख करोड़ रुपये का लोन माफ किया है. वहीं पिछले 5 साल में कर्ज माफी की आधे से ज्यादा रकम सरकारी बैंकों की है. लोन माफ करने में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सबसे आगे है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 से वित्त वर्ष 2024 के बीच बैंकों ने कुल 12.3 लाख करोड़ रुपये के लोन माफ किए गए हैं. संसद में पूछे गए सवालों के जवाब में सरकार ने यह जानकारी दी.

सरकारी बैंकों का हिस्सा

वित्त वर्ष 2024 में राइट ऑफ का आंकड़ा 1.7 लाख करोड़ रुपये के सबसे निचले स्तर पर आ गया, जो उस समय बकाया कुल बैंक लोन लगभग 165 लाख करोड़ रुपये का केवल 1 फीसदी था. सरकारी बैंकों के पास मौजूदा समय में बैंकिंग सेक्टर के इंक्रीमेंटल लोन का 51 फीसदी हिस्सा है, जो वित्त वर्ष 2023 के 54 फीसदी से कम है.

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर 2024 तक पब्लिक सेक्टर के बैंकों और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों का ग्रॉस एनपीए क्रमश 3,16,331 करोड़ रुपये और 1,34,339 करोड़ रुपये था. इसके अलावा, बकाया कर्ज के प्रतिशत के रूप में ग्रॉस एनपीए सरकारी बैंकों में 3.01 फीसदी और प्राइवेट बैंकों में 1.86 फीसदी था.

SBI और PNB ने बट्टे खाते में डाली इतनी रकम

बैंकिंग गतिविधियों में करीब पांचवां हिस्सा कंट्रीब्यूट करने वाले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने इस अवधि में 2 लाख करोड़ रुपये बट्टे खाते में डाले. नेशनलाइज्ड बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक ने 94,702 करोड़ रुपए के कर्ज राइट ऑफ किए. चालू वित्त वर्ष के दौरान सितंबर के अंत तक सरकारी बैंकों ने 42,000 करोड़ रुपये के लोन राइट ऑफ किए हैं, जबकि पिछले पांच वर्षों में यह आंकड़ा 6.5 लाख करोड़ रुपये था.

कर्ज वसूली की कार्रवाई

पंकज चौधरी ने कहा कि बैंक आरबीआई के दिशानिर्देशों और बैंकों के बोर्ड द्वारा अनुमोदित नीति के अनुसार, चार साल पूरे होने पर उन एनपीए को बट्टे खाते में डालते हैं जिनके संबंध में पूर्ण प्रावधान किया गया है. इस तरह के बट्टे खाते में डालने से उधारकर्ताओं की देनदारियों में छूट नहीं मिलती है और इसलिए इससे उधारकर्ता को कोई लाभ नहीं होता है. बैंक इन खातों में शुरू की गई वसूली कार्रवाई जारी रखते हैं. उन्होंने कहा कि वसूली के तरीकों में सिविल अदालतों या लोन वसूली ट्रिब्यूनल में मुकदमा दायर करना, वित्तीय संपत्तियों के प्रतिभूतिकरण और रिकंस्ट्रक्शन आदि शामिल है.

बैंकों का प्रॉफिट

भारत में सेक्टर बैंकों ने वित्त वर्ष 24 में 1.41 लाख करोड़ रुपये का अब तक का सबसे अधिक कुल नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. यह संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार द्वारा समर्थित था. इसमें सितंबर 2024 में ग्रॉस एनपीए रेश्यो घटकर 3.12 फीसदी हो गया. 2024-25 की पहली छमाही में PSB ने 85,520 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago