✕

होम / बिजनेस / बैंक भर रहे सरकार की झोली : RBI के बाद अब SBI ने दिया ₹8 करोड़ का डिविडेंड

बैंक भर रहे सरकार की झोली : RBI के बाद अब SBI ने दिया ₹8 करोड़ का डिविडेंड

SBI ने सरकार को 8,076.84 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया, जो विकास और कल्याण योजनाओं में मदद करेगा. बैंक का प्रदर्शन निवेशकों के लिए भी सकारात्मक संकेत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका सामने आई है. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2.7 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड डिविडेंड सरकार को सौंपा था. वहीं, अब भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 8,076.84 करोड़ रुपये का डिविडेंड सरकार को दिया है. 

वित्त मंत्री को मिला SBI से डिविडेंड चेक

सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को SBI के चेयरमैन सी. एस. सेट्टी ने 8,076.84 करोड़ रुपये का डिविडेंड चेक सौंपा, जिसकी जानकारी वित्त मंत्रालय ने एक्स पर फोटो सहित पोस्ट भी की है. बता दें, पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में SBI ने सरकार को 6,959 करोड़ रुपये का डिविडेंड दिया था. यह वृद्धि बैंक की मजबूत वित्तीय स्थिति और सरकार के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

SBI का वित्तीय परिणाम में मजबूत प्रदर्शन

SBI ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में 18,643 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10% कम है हालांकि, शुद्ध ब्याज आय (NII) में 2.7% की वृद्धि के साथ 42,775 करोड़ रुपये रही. बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है, जहां ग्रॉस एनपीए अनुपात 2.07% से घटकर 1.82% और नेट एनपीए अनुपात 0.53% से घटकर 0.47% हो गया है. प्रावधान में भी वृद्धि हुई है, जो पिछले वर्ष के 1,608 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,442 करोड़ रुपये हो गया है.

SBI के शेयरों में तेजी

सोमवार को SBI के शेयरों में 1% की वृद्धि देखी गई, जिससे शेयर 821.15 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. वहीं, ये शेयर शाम को थोड़ा गिर गए और 0.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 820.05 रुपये के भाव पर बंद हुए. कारोबारी सत्र के दौरान बैंक का शेयर 824.40 रुपये के उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा था. पिछले एक महीने में बैंक के शेयर में 5% से अधिक की वृद्धि हुई है, जो निवेशकों के विश्वास को दर्शाता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

2 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

2 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

2 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

1 hour ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

2 hours ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

23 hours ago