होम / बिजनेस / बैंकर रजनीश कुमार ने थामा इस कंपनी का दामन, सामने होगी ये चुनौती 

बैंकर रजनीश कुमार ने थामा इस कंपनी का दामन, सामने होगी ये चुनौती 

इससे पहले SBI के हेड रहे रजनीश कुमार ने कहा कि वो अपना अनुभव इस कंपनी के साथ साझा करने के लिए बड़े उत्‍सुक हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

 देश के नामी और सबसे बड़े सरकारी बैंक के चेयरमैन के रूप में काम कर चुके रजनीश कुमार ने अब मास्‍टर कार्ड का दामन थाम लिया है. रजनीश कुमार को गुरुवार को मास्‍टरकार्ड का चेयरमैन नियुक्‍त किया गया. रजनीश कुमार इस कंपनी के लिए दक्षिण एशिया कार्यकारी टीम का नेतृत्‍व करेंगे. वो जिस टीम का नेतृत्‍व करेंगे उसमें साउथ एशिया के डिविजनल प्रेसीडेंट गौतम अग्रवाल मौजूद हैं.  

क्‍या बोले कंपनी के एशिया पैसेफिक प्रेसीडेंट? 
मास्‍टरकार्ड के एशिया पैसेफिक के प्रेसीडेंट अरी सरकार ने कहा कि उनके नेतृत्‍व में हमें उम्‍मीद है कंपनी डिजिटल पेमेंट के दौर में कंपनी अपना दायरा और ज्‍यादा फैलाएगी और भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को ध्‍यान में रखते हुए इसे ज्‍यादा इनोवेटिव और असरकारी तरीके से आगे बढ़ाएगी. 

क्‍या बोले रजनीश कुमार? 
इस मौके पर अपनी बात रखते हुए रजनीश कुमार ने कहा कि मास्‍टरकार्ड के साथ वो अपने ज्ञान,अनुभव और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए उत्‍सुक हूं. क्‍योंकि कंपनी भारत में और निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के लिए ज्‍यादा बड़ी भागीदार बन गई है. रजनीश कुमार मौजूदा समय में भारत पे के बोर्ड में भी मौजूद हैं और उनके पास कई कंपनियों के निदेशकों की भी जिम्‍मेदारी है. इनमें एचएसबीसी एशिया पैसेफिक, एल एंड टी और ब्रुकफील्‍ड प्रॉपर्टी मैनेजमेंट जैसे कई संस्‍थानों और कॉरपोरेट के बोर्ड में सीटें शामिल हैं. वो प्रबंध संस्‍थान एमडीआई गुड़गांव के बोर्ड ऑफ गवनर्स के अध्‍यक्ष भी हैं. 

Mastercard का बाजार में बड़ा शेयर 
देश के कुल क्रेडिट कार्ड मार्केट पर मास्टरकार्ड की हिस्सेदारी 33 परसेंट है. हाल ही में जुलाई में जब मास्‍टर पर बैन की खबर सामने आई थी तो उस वक्‍त कई बैंक ऐसे थे जिनका सिर्फ मास्‍टकार्ड के साथ ही करार था ऐसे में उन्‍हें नए बैंकों के साथ करार करना पड़ा. इसके कारण उनके सामने समस्‍या ये आ गई थी कि वो नए क्रेडिट कार्ड जारी नहीं कर पाए थे, डेटा लोकलाइजेशन के नियम नहीं मानने पर अप्रैल 2021 में अमेरिकन एक्सप्रेस और डाइनर्स क्लब इंटरनेशनल पर भी रिजर्व बैंक ने नए ग्राहक जोड़ने पर  रोक लगाई थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

10 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

11 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

12 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

13 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

13 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.