होम / बिजनेस / Bank Of Baroda इकट्ठा करेगा 10,000 करोड़ रुपए, स्टॉक में हुई वृद्धि!

Bank Of Baroda इकट्ठा करेगा 10,000 करोड़ रुपए, स्टॉक में हुई वृद्धि!

NSE पर Bank Of Baroda के शेयरों में उछाल दिखा जिसके बाद बैंक के शेयर 214 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) को लेकर इस वक्त एक काफी महत्त्वपूर्ण खबर सामने आ रही है. खबर आ रही है कि भारतीय पब्लिक सेक्टर का यह बैंक इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स (Infra Bonds) के माध्यम से लगभग 10,000 करोड़ रुपए इकट्ठा करने के बारे में विचार कर रहा है. इतना ही नहीं, इस खबर की बदौलत बैंक के शेयरों में लगभग 1% का उछाल भी देखने को मिला है. 

शेयरों में आया उछाल
खबर लिखे जाने तक NSE (राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज) पर बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) के शेयरों में 1.04% का उछाल देखने को मिला था जिसके बाद बैंक के शेयर 214 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे. क्रेडिट के लिए मांग में बढ़ोत्तरी की पूर्ती करने के लिए बैंक लॉन्ग-टर्म में 10,000 करोड़ रुपए इकठ्ठा करने की मांग कर रहा है कल यानी 11 अक्टूबर को बैंक ऑफ बड़ौदा के डायरेक्टर्स के बोर्ड की एक बैठक होगी और इस बैठक के दौरान ही लॉन्ग-टर्म में बॉन्ड्स जारी करके फंड इकट्ठा करने के बारे में विचार किया जा सकता है. 

बैंक के नए जनरल मैनेजर
एक अन्य फाइलिंग के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank Of Baroda) ने यह जानकारी भी साझा की है कि केंद्रीय सरकार द्वारा 9 अक्टूबर 2023 से लाल सिंह को बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है. इससे पहले लाल सिंह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank Of India) के चीफ जनरल मैनेजर हुआ करते थे. 

Bank Of Baroda का प्रदर्शन
सितंबर की तिमाही के दौरान बैंक ने अपने कुल एडवांस में सालाना आधार पर लगभग 17% की जानकारी दी थी जिसके बाद बैंक के कुल एडवांस 10.3 लाख करोड़ रुपए की कीमत पर पहुंच गए थे. आपको बता दें कि पिछले क्वार्टर के मुकाबले बैंक के कुल एडवांसों में लगभग 4% की वृद्धि दर्ज की गई है. इसके साथ ही बैंक ने यह भी बताया है कि बैंक के घरेलु एडवांसों में सालाना आधार पर लगभग 16.6% और तिमाही के आधार पर लगभग 3% की वृद्धि देखने को मिली है. इसके साथ ही बैंक के कुल जमा में भी वृद्धि हुई है और सालान आधार पर 14.6% बढ़ने के बाद बैंक के पास इस वक्त 12.5 लाख करोड़ रुपए का जमा मौजूद है. 
 
यह भी पढ़ें: 2022 में 16 साल की लड़की ने शुरू की ये AI कंपनी, आज 100 करोड़ से ज्यादा है कीमत!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago