होम / बिजनेस / इस सरकारी बैंक के शेयरों में क्यों आई तेजी, क्या है अब भी बरकरार है कमाई का मौका?

इस सरकारी बैंक के शेयरों में क्यों आई तेजी, क्या है अब भी बरकरार है कमाई का मौका?

शेयर मार्केट में एक सरकारी बैंक का शेयर पिछले कुछ दिनों से काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयरों में मजबूती नजर आ रही है. सोमवार को शुरुआती कारोबार में इनमें 12 फीसदी का उछाल देखने को मिला. दरअसल, बैंक द्वारा जुलाई से सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए जाने के बाद से बैंक के शेयर ऊपर की तरफ चढ़ रहे हैं. ब्याज से होने वाली इनकम में इजाफा और फंसे हुए कर्ज में कमी की वजह से चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में BOB का प्रदर्शन शानदार रहा. इन नतीजों के सामने आने के बाद से बैंक के शेयरों में तेजी का रुख है.

लगातार आ रही तेजी 
मजबूत नतीजों के बाद बैंक का स्टॉक सोमवार को शुरूआती कारोबार में 12 फीसदी चढ़कर 161.75 रुपए पर पहुंच गया था, लेकिन कारोबारी समाप्ति तक 9.48% बढ़त के साथ 158.25 रुपए पर आ गया. पिछले पांच दिनों में इसमें 5.61% और एक महीने में 19.70% की बढ़त दर्ज की गई है. स्टॉक का 52-वीक का हाई लेवल 161.60 रुपए है. इस सरकारी बैंक के शेयरों ने इस साल अब तक काफी मजबूत रिटर्न दिया है. स्टॉक ने 21 दिसंबर 2021 को 52 हफ्तों के निचले स्तर को छुआ था. तब कंपनी का स्टॉक गिरकर 77 रुपए के स्तर पर आ गया था, लेकिन पिछले कुछ वक्त से इसमें लगातार तेजी देखने को मिल रही है, जो निश्चित तौर पर निवेशकों के लिए अच्छी बात है.

ऐसे मजबूत हुआ बैंक 
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 59 फीसदी चढ़कर 3,313 करोड़ रुपए पर पहुंच गया. बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,088 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट अर्जित किया था. जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान बैंक की कुल आमदनी 23,080.03 करोड़ रुपए रही है, जो पिछले समान अवधि में 20,270.74 करोड़ थी. BOB की ब्याज से होने वाली आमदनी भी 34.5 फीसदी बढ़कर 10,714 करोड़ रुपए पहुंच गई है.

ब्रोकरेज फर्म  हैं पॉजिटिव
अब सवाल ये उठता है कि क्या इस बैंक के शेयरों में अभी भी कमाई का मौका है? एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर ब्रोकरेज फर्म इस स्टॉक को लेकर अब भी पॉजिटिव हैं. इसके दो प्रमुख कारण हैं, पहला - दूसरी तिमाही में बैंक का मजबूत प्रदर्शन और दूसरा - निकट भविष्य को लेकर बैंक का पॉजिटिव आउटलुक. LKP सिक्योरिटीज ने इस शेयर को 202 रुपए के टार्गेट के साथ खरीदने की सलाह दी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

2 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago