होम / बिजनेस / अपने Credit Card बिजनेस को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा ये Bank!

अपने Credit Card बिजनेस को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा ये Bank!

बैंक ऑफ बड़ौदा वित्तीय वर्ष 23 में करीब 12 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं, जबकि पिछले साल से संख्या करीब 5 लाख के आसपास थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पब्लिक सेक्टर का एक बैंक (Public Sector Bank) अपने क्रेडिट कार्ड कारोबार (Credit Card Business) को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने अपने क्रेडिट कार्ड डिवीजन BOB फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड में हिस्सेदारी घटाने का फैसला लिया है. बैंक इसकी 49 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने की योजना पर काम कर रहा है. इस समय BOB फाइनेंशियल सॉल्यूशंस लिमिटेड में 100% हिस्सेदारी बैंक ऑफ बड़ौदा के पास है. 

इसलिए बेच रहा हिस्सेदारी 
रिपोर्ट्स में बैंक के सीनियर ऑफिसर के हवाले से बताया गया है कि BoB ने एक रणनीतिक निवेशक के उद्देश्य से ‘रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल’ जारी किया है और यह प्रक्रिया लगभग एक साल में पूरी हो सकती है. दरअसल, बैंक BOB फाइनेंशियल सॉल्यूशंस में अधिक मूल्य जोड़कर इसे ग्रोथ के अगले स्तर पर ले जाना चाहता है. इसके लिए बैंक एक या उससे अधिक इन्वेस्टर्स को 49 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रहा है. BOB ने FY23 में करीब 12 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं, जबकि पिछले साल के आंकड़ा 5 लाख के आसपास था.

बदला गया था नाम
BOB Financial Solutions Limited की स्थापना 1994 में हुई थी. पहले इसे BOB कार्ड्स लिमिटेड के नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में नाम बदलकर BoB फाइनेंशियल सॉल्यूशंस कर दिया गया. ये एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल (NBFC) है और बैंक ऑफ बड़ौदा की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है, इस कंपनी का मुख्य काम क्रेडिट कार्ड जारी करना है. इस NBFC की आर्थिक सेहत की बात करें, तो इसका शुद्ध लाभ बढ़कर 24.62 करोड़ हो गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 10.07 करोड़ रुपए था.

ऐसा है शेयर बाजार में हाल
वहीं, Bank of Baroda Ltd के स्टॉक मार्केट में प्रदर्शन की बात करें, तो शुक्रवार को ये शेयर करीब 1 फीसदी के उछाल के साथ 190.10 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 0.83% की गिरावट आई है. जबकि एक महीने में यह 2.40% ऊपर चढ़ा है. इसका 52 वीक का हाई लेवल     
198.55 रुपए है और लो लेवल 95.60 रुपए. इस लिहाज से देखें तो बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर अपने 52 हफ्तों के उच्च स्तर से ज्यादा पीछे नहीं है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

26 minutes ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

40 minutes ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

51 minutes ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

2 hours ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

5 hours ago

बड़ी खबरें