होम / बिजनेस / RBI की सख्ती पर आया Bank Of Baroda का बयान, Stocks ने दिया ऐसा रिएक्शन

RBI की सख्ती पर आया Bank of Baroda का बयान, Stocks ने दिया ऐसा रिएक्शन

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक ऑफ बड़ौदा को अपने मोबाइल ऐप पर नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की सख्ती के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) का भी बयान आ गया है. बैंक का कहना है कि RBI की चिंताओं को दूर करने के लिए कई सुधारात्मक उपाय किए जा रहे हैं. इस बीच, BoB के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है. खबर लिखे जाने तक इस सरकारी बैंक का शेयर 3% से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था. रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ बड़ौदा को अपने मोबाइल ऐप ‘बॉब वर्ल्ड’ पर नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया है. ऐसा ग्राहकों को एप्लिकेशन पर शामिल करने के तरीके में सामने आई खामियों के चलते किया गया है. 

क्या कहा है RBI ने?
RBI ने एक दिन पहले बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35A के तहत अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा को ‘बॉब वर्ल्ड’ पर नए ग्राहक जोड़ने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया था. रिजर्व बैंक ने अपने बयान में कहा था एप्लिकेशन पर नए ग्राहक जोड़ने की अनुमति, सामने आईं कमियों में सुधार और प्रोसेस को मजबूत बनाने के बाद ही मिलेगी. आरबीआई ने यह भी कहा कि बैंक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मौजूदा ‘बॉब वर्ल्ड’ ग्राहकों को इस निलंबन के कारण किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.

कैसा रहा स्टॉक का हाल?
RBI की इस कार्रवाई के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. बुधवार दोपहर 12:40 बजे तक बैंक का शेयर 3.17% की गिरावट के साथ 207.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. बीते छह महीनों में इस शेयर ने अपने निवेशकों को 21.45% और एक साल में 60.11% का रिटर्न दिया है. वहीं, BoB ने RBI की कार्रवाई पर अपना रुख भी स्पष्ट किया है. बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है - हमने RBI की चिंताओं को दूर करने के लिए कई सुधारात्मक उपाय किए हैं. हम केंद्रीय बैंक की संतुष्टि के लिए उसके साथ मिलकर काम करेंगे. बैंक ने बताया कि मौजूदा ग्राहकों को किसी भी तरह की रुकावट का सामना नहीं करना पड़ेगा और वे मोबाइल ऐप पर निर्बाध सेवाओं का आनंद ले सकेंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

16 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

16 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

18 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

18 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

16 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

14 hours ago