✕

होम / बिजनेस / बेंगलुरु रियल एस्टेट ग्रुप ने राजधानी में ₹1,530 करोड़ में खरीदी रेलवे की जमीन, जानें पुरा प्लान

बेंगलुरु रियल एस्टेट ग्रुप ने राजधानी में ₹1,530 करोड़ में खरीदी रेलवे की जमीन, जानें पुरा प्लान

यह डील न सिर्फ कंपनी के उत्तर भारत में विस्तार की दिशा में अहम कदम है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि निवेशक दिल्ली-NCR के रियल एस्टेट बाजार में लगातार भरोसा जता रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट कंपनी बागमने ग्रुप (Bagmane Group) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ी रियल एस्टेट डील को अंजाम दिया है. कंपनी ने दिल्ली के द्वारका सेक्टर 21 में रेलवे की 124,000 वर्ग मीटर जमीन 1,530 करोड़ रुपये में खरीदी है. यह ज़मीन रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) के माध्यम से नीलाम की गई थी, जिसकी बोली बागमने ग्रुप ने 2023 में जीत ली थी.

डील में पेड़ों की शिफ्टिंग बनी थी अड़चन

इस सौदे को अंतिम रूप देने में थोड़ा समय लगा क्योंकि जमीन पर पहले से मौजूद पेड़ों को हटाने और स्थानांतरित करने की आवश्यकता थी. अब बागमने ने दिल्ली में ही इन पेड़ों को स्थानांतरित करने के लिए उपयुक्त ज़मीन की पहचान कर ली है, जिससे यह अटका हुआ सौदा आगे बढ़ सका.

रेजिडेंशियल और कमर्शियल डेवलपमेंट

सूत्रों के अनुसार, इस जमीन पर 55% हिस्सा रेजिडेंशियल और 45% हिस्सा कमर्शियल डेवलपमेंट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. खास बात यह है कि इस लोकेशन के पास एक नया रेलवे स्टेशन भी बन रहा है, जिससे आने वाले समय में यहां यातायात और कनेक्टिविटी में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है.

दिल्ली-NCR बना निवेशकों की पहली पसंद

दिल्ली-NCR का प्रॉपर्टी बाजार पहले से ही निवेशकों के लिए आकर्षक रहा है. यहां आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक उपयोग के लिए जमीन की मांग लगातार बनी रहती है. रियल एस्टेट कंसल्टेंसी कंपनी CBRE के चेयरमैन और CEO अंशुमन मैगजीन ने इस डील को रियल एस्टेट सेक्टर में निवेशकों के बढ़ते भरोसे का संकेत बताया है. उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि यह ग्रोथ ट्रेंड 2025 में और मजबूत होगा, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर प्रॉपर्टी निवेश का पसंदीदा स्थान बना रहेगा."

बता दें, बागमने ग्रुप भारत की अग्रणी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है, जो खासकर टेक्नोलॉजी पार्क और कॉर्पोरेट ऑफिस स्पेस डेवेलप करने के लिए जानी जाती है. वर्तमान में कंपनी के पास 18 मिलियन वर्ग फीट से अधिक की संपत्ति है, और 10-15 मिलियन वर्ग फीट नई संपत्तियों के विकास की योजना पर काम चल रहा है. कंपनी अपनी मौजूदगी बेंगलुरु, चेन्नई और दिल्ली-NCR में लगातार बढ़ा रही है और जल्द ही REIT (रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट) में लिस्ट होने की तैयारी में है. हाल ही में, मार्च में कंपनी ने चेन्नई में कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का पुराना ऑफिस भी 612 करोड़ रुपये में खरीदा था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

39 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग से ग्रुप कंपनियों की रेटिंग पर क्या होगा असर? S&P ने दिया बड़ा अपडेट

S&P के मुताबिक, टाटा समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत काम करती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीतिक दिशा को प्रभावित करती है.

56 minutes ago

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

1 hour ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

16 hours ago

बड़ी खबरें