होम / बिजनेस / अगले साल तक आ सकता है इस International Airport का अरबों रुपये का IPO

अगले साल तक आ सकता है इस International Airport का अरबों रुपये का IPO

फेयरफैक्स इंडिया की बीआईएएल में 54% हिस्सेदारी है. हवाईअड्डा 61 घरेलू और 14 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स का संचालन करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः कैम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरु को संचालित करने वाली कंपनी बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) में सबसे ज्यादा शेयरहोल्डिंग रखने वाली कंपनी फेयरफैक्स इंडिया होल्डिंग्स अगले साल अरबों रुपये का आईपीओ ला सकती है. इस आईपीओ का साइज काफी बढ़ा होने की संभावना है. हालांकि अभी ये बातचीत प्राथमिक स्तर पर है. 

इतने का हो सकता है आईपीओ

कनाडाई निवेश समूह फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लिमिटेड की भारतीय शाखा 30 से 40 अरब रुपये का आईपीओ लाने पर विचार कर रही है. कंपनी के मामलों से परिचित एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर मीडिया को बताया कि संभावित लिस्टिंग पर एक सलाहकार के साथ काम कर रही है. आईपीओ में लगभग 75% प्राथमिक शेयर और बाकी मौजूदा शेयरों में शामिल हो सकते हैं.

एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी में प्रमुख हिस्सेदारी

फेयरफैक्स इंडिया की बीआईएएल में 54% हिस्सेदारी है क्योंकि इसने 2017 में अपनी प्रारंभिक हिस्सेदारी हासिल करने के बाद अपनी शेयरधारिता का निर्माण किया था. इस साल जून तक 250 मिलियन से अधिक यात्रियों ने बीएलआर हवाई अड्डे का दौरा किया है.बीआईएएल में अन्य निजी प्रमोटरों के साथ सीमेंस प्रोजेक्ट्स वेंचर्स की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इसके अलावा कर्नाटक राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (13 फीसदी ) और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (13 फीसदी ) के पास संयुक्त रूप शेष  हिस्सेदारी है.  वेबसाइट से पता चलता है कि हवाईअड्डा 61 घरेलू और 14 इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए फ्लाइट्स  का संचालन करता है. 

सूत्रों ने ब्लूमबर्ग को बताया कि आईपीओ पर चर्चा चल रही है और लिस्टिंग की बारीकियों में बदलाव हो सकता है. हालांकि, फेयरफैक्स ने शेयर बिक्री के साथ आगे बढ़ने का फैसला अभी नहीं किया है. नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट  2008 में खुला और इस वर्ष जून तक 250 मिलियन से अधिक लोगों का स्वागत किया. 

कनाडा के अरबपति प्रेम वत्स के स्वामित्व वाले फेयरफैक्स ने अक्टूबर में 1.5 अरब डॉलर के सौदे की मीडिया रिपोर्ट का खंडन किया था. उस समय फेयरफैक्स ने कहा था कि उसे  बेंगलुरू एयरपोर्ट में अपनी हिस्सेदारी बेचने में कोई दिलचस्पी नहीं है. 

भारत में सबसे बड़ा निवेश

भारत में प्रेम वत्स का सबसे बड़ा निवेश फेयरफैक्स का है, जिसका बेंगलुरू एयरपोर्ट में 1 अरब डॉलर से अधिक का निवेश है. फेयरफैक्स अगले चार से पांच वर्षों में भारत में 7 अरब डॉलर के कुल निवेश के साथ इस राशि को चार गुना करने का इरादा रखता है.

VIDEO: डायबिटीज के बारे में हैं ये 5 Myth, जिसे आमतौर पर लोग मानते हैं सही

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago