✕

होम / बिजनेस / Bandhan AMC ने GIFT सिटी में की नई शुरुआत, लॉन्च किए तीन भारत-केंद्रित फंड, जानें पूरी डिटेल

Bandhan AMC ने GIFT सिटी में की नई शुरुआत, लॉन्च किए तीन भारत-केंद्रित फंड, जानें पूरी डिटेल

यह पहल न केवल बंधन AMc की वैश्विक पहुंच को मजबूत करती है, बल्कि भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में और अधिक स्थापित करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की प्रमुख एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल बंधन एएमसी लिमिटेड (Bandhan AMC) ने गिफ्ट सिटी स्थित अपने IFSC ब्रांच के माध्यम से संचालन की शुरुआत कर दी है. इस अवसर पर कंपनी ने तीन नए भारत-केंद्रित फीडर फंड्स लॉन्च किए हैं. बता दें, कंपनी लगभग 20 अरब अमेरिकी डॉलर की एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) रखती है,

NRIs से लेकर ग्लोबल इनवेस्टर्स तक को मिलेगा फायदा

इन फंड्स के जरिए विदेशी नागरिक, पारिवारिक कार्यालय, सरकारी संस्थाएं, कॉर्पोरेट व संस्थागत निवेशक, पेंशन और एंडोमेंट फंड्स, साथ ही एनआरआई निवेशक अब भारत की विकास गाथा में भाग ले सकेंगे. निवेशक अपनी जोखिम क्षमता के अनुसार बंधन इंडिया लार्ज एंड मिड-कैप फंड, बंधन इंडिया स्मॉल कैप फंड या बंधन इंडिया गवर्नमेंट सिक्योरिटीज फंड में निवेश कर सकते हैं.

बंधन एएमसी की मजबूत विरासत और अनुभव

बंधन एएमसी के सीईओ विशाल कपूर ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में भारतीय बाजारों में दीर्घकालिक निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ी है. हमारे इन नए फंड्स के जरिए अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को भारत की तेजी से बढ़ती इक्विटी और स्थिर सरकारी प्रतिभूति बाजार में निवेश का अवसर मिलेगा." उन्होंने यह भी जोड़ा कि बंधन एएमसी की 25 वर्षों की विशेषज्ञता निवेशकों को भारत के बाजार की गहरी समझ का लाभ पहुंचाएगी.

 फंड्स का विवरण

1. बंधन इंडिया लार्ज एंड मिड-कैप फंड (IFSC)

यह एक फीडर फंड है जो बंधन कोर इक्विटी फंड में निवेश करेगा. यह फंड 9 अगस्त 2005 को लॉन्च किया गया था और वर्तमान में मनीष गुनवानी (हेड – इक्विटी) द्वारा प्रबंधित किया जाता है. यह फंड उच्च ग्रोथ और क्वालिटी स्टॉक्स में निवेश करता है. 30 अप्रैल 2025 तक इसका AUM लगभग 995 मिलियन डॉलर था.

 2. बंधन इंडिया स्मॉल कैप फंड (IFSC)

यह फंड बंधन स्मॉल कैप फंड में निवेश करता है, जिसे 25 फरवरी 2020 को लॉन्च किया गया था. यह भी मनीष गुनवानी द्वारा प्रबंधित किया जाता है. यह फंड विभिन्न सेक्टर्स में निवेश करके जोखिम को संतुलित करता है. 30 अप्रैल 2025 तक इसका AUM 1.21 बिलियन डॉलर रहा.

 3. बंधन इंडिया गवर्नमेंट सिक्योरिटीज फंड (IFSC)

यह एक डेब्ट फंड है जो बंधन गवर्नमेंट सिक्योरिटीज फंड – इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश करेगा. यह 9 मार्च 2002 को शुरू किया गया था और इसे सुयश चौधरी (हेड – फिक्स्ड इनकम) द्वारा प्रबंधित किया जाता है. इसका AUM 30 अप्रैल 2025 तक 367.6 मिलियन डॉलर था.

टैक्स लाभ के साथ सुरक्षित निवेश का विकल्प

ये फंड्स उन निवेशकों के लिए भी उपयुक्त हैं जो टैक्स-एफिशिएंट निवेश विकल्प की तलाश में हैं. इनका ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत है और भारत की आर्थिक प्रगति से जुड़ने का एक स्थायी रास्ता प्रदान करते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चा तेल नरम, एशियाई बाजार मजबूत, फिर भी गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज कैसी होगी शुरुआत?

मंगलवार को सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 72,529.07 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 64.05 अंक यानी 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 22,716.20 पर बंद हुआ.

4 minutes ago

यूएई भारत में करेगा 25 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश, पोर्ट, एनर्जी और स्पेस पर फोकस

2032 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य, भारत में पहले ही करीब 25 अरब डॉलर का निवेश कर चुका है यूएई

15 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

15 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले फ्लिपकार्ट की बड़ी तैयारी, 1.4 करोड़ क्यूबिक फीट बढ़ी वेयरहाउसिंग क्षमता

लेह, कारगिल और पूर्वोत्तर के कई नए इलाकों तक पहुंचा ‘द बिग बिलियन डेज’; ईकार्ट नेटवर्क में जुड़े 750 से ज्यादा नए पिन कोड

16 hours ago

अडानी ग्रुप को सेबी से बड़ी राहत, MPS मामले में 4 कंपनियों ने ₹1.48 करोड़ में किया सेटलमेंट

अडानी ग्रुप से जुड़े मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग (MPS) मामले में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 सितंबर को दो अहम आदेश जारी किए.

17 hours ago

बड़ी खबरें