होम / बिजनेस / Bajaj Electricals को मिला 500 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में आया उछाल!

Bajaj Electricals को मिला 500 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में आया उछाल!

आज सुबह के शुरूआती कारोबार के दौरान Bajaj Electricals के शेयरों में लगभग 6% का उछाल देखने को मिला था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. आज दिन के शुरुआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों में लगभग 6% जितना उछाल देखने को मिला था. साथ ही कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर भी मिला है और माना जा रहा है कि इस ऑर्डर की वजह से ही कंपनी के शेयरों में उछाल भी देखने को मिला है. 

क्या है पूरा मामला?
बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) को भारतीय पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Power Grid Corporation Of India Limited) की तरफ से सुविधाएं प्रदान के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट जारी किया गया है और यह ऑर्डर कंपनी की शाखा अनंतपुर कर्नूल ट्रांसमिशन (Ananthpuram Kurnool Transmission) की ओर से जारी किया गया है. सुबह शेयर मार्केट खुलने के थोड़ी देर बाद ही कंपनी के शेयरों में 6.07% का उछाल देखने को मिला था जिसके बाद कंपनी के शेयर 1137.25 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए थे.

Bajaj Electricals को मिला ये ऑर्डर
बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) को आंध्र प्रदेश में स्थित अनंतपुर में 400 किलोवाट की 83.12 किलोमीटर लंबी नई ट्रांसमिशन लाइन और कुरनूल में 400 किलोवाट की 183 किलोमीटर लंबी नई ट्रांसमिशन लाइन बनाने का ऑर्डर दिया गया है. इस कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 564.20 करोड़ रुपए बतायी जा रही है और इस ऑर्डर को पूरा करने के लिए बजाज इलेक्ट्रिकल्स को 21 महीनों का समय दिया गया है. इस ऑर्डर के मिलने की खबर आते ही शुरूआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों में लगभग 6% का उछाल देखने को मिला था. 

Bajaj Electricals का प्रदर्शन
खबर लिखे जाने तक बजाज इलेक्ट्रिकल्स (Bajaj Electricals) के शेयरों में आई 6% की वृद्धि कम होकर मात्र 2.49% रह गई थी और कंपनी के शेयरों की कीमत 1100.20 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गई थी. कंपनी के पिछले प्रदर्शन को देखें तो पिछले 5 दिनों के दौरान कंपनी के शेयरों में 3.95% की वृद्धि देखने को मिली है. लेकिन अगर पिछले एक महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 1.66% की गिरावट देखने को मिली है और अगर हम इस साल की शुरुआत से लेकर आज तक शेयरों का प्रदर्शन देखें तो कंपनी के शेयरों में लगभग 7.89% की गिरावट देखने को मिली है. 
 
यह भी पढ़ें: कौन है वो कंपनी जो अपने Investors को दे रही है 200% डिविडेंड?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

10 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

10 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

11 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

11 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

11 hours ago

बड़ी खबरें