✕

होम / बिजनेस / Axis Bank से बाहर निकलने की तैयारी में है Bain Capital, इस तरह छोड़ेगी साथ

Axis Bank से बाहर निकलने की तैयारी में है Bain Capital, इस तरह छोड़ेगी साथ

अमेरिकी फर्म बेन कैपिटल ने नवंबर 2017 में एक्सिस बैंक में 6854 करोड़ रुपए निवेश किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्राइवेट इक्विटी फर्म बेन कैपिटल (Bain Capital) एक्सिस बैंक (Axis Bank) का साथ छोड़ने की तैयारी में है. करीब 6 साल पहले इस अमेरिकी फर्म ने एक्सिस बैंक से रिश्ता जोड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेन कैपिटल ब्लॉक डील के जरिए एक्सिस बैंक के 3.34 करोड़ शेयर बेच सकती है. अमेरिकी फर्म इस बैंक में अपनी बची हुई हिस्सेदारी बेचने और तकरीबन 43 करोड़ डॉलर की ब्लॉक डील लॉन्च करने की तैयारी में है. बेन कैपिटल से जुड़ी कुछ इकाइयों द्वारा ब्लॉक डील लॉन्च की जाएगी. 

पिछले साल भी बेची हिस्सेदारी
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इनवेस्टमेंट बैंक BofA सिक्योरिटीज को इस प्रस्तावित ट्रांजैक्शन के लिए सलाहकार नियुक्त किया गया है. पिछले साल दिसंबर में इस बोस्टन स्थित फर्म ने अपनी विभिन्न शाखाओं के जरिए से 3400 करोड़ रुपए से अधिक की डील के लिए एक्सिस बैंक में 1.1% हिस्सेदारी बेची थी. यह बिक्री उस कीमत से दोगुनी से भी ज्यादा पर थी जिस पर बेन कैपिटल ने 2017 में हिस्सेदारी खरीदी थी. यानी उसने काफी ज्यादा मुनाफा कमाया था. 

ये भी पढ़ें - Adani और MG Motor India के बीच हुआ करार, इस क्षेत्र में साथ मिलकर करेंगे काम

2017 में किया था इतना निवेश 
बेन कैपिटल ने नवंबर 2017 में एक्सिस बैंक में 6854 करोड़ रुपए निवेश किया था. हालांकि, इसके बाद से फर्म ब्लॉक डील के जरिए धीरे-धीरे अपना स्टेक कम कर रही है. अब वह पूरी तरह एक्सिस बैंक का साथ छोड़ना चाहती है. बेन कैपिटल की स्थापना 1984 में Mitt Romney और Bill Bain ने की थी. यह कंपनी 185 बिलियन डॉलर की संपत्ति का मैनेजमेंट कर रही है और यह दुनिया की लीडिंग प्राइवेट इन्वेस्टमेंट फर्म में शुमार है. एक्सिस बैंक में हिस्सेदारी बेचने को लेकर बेन कैपिटल ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है और न ही एक्सिस बैंक की कोई प्रतिक्रिया आई है.

ऐसा है बैंक के शेयरों का हाल
वहीं, एक्सिस बैंक के शेयरों की बात करें, तो कल यह करीब 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,077 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक इसमें 1.89% की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन बीते 5 दिनों में यह 2.75% चढ़ गया है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1,151.85 रुपए है. इस लिहाज से देखें तो अभी इसमें मजबूती हासिल करने की काफी गुंजाइश है. ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने एक्सिस बैंक के शेयर को न्यूट्रल रेटिंग दी है. साथ ही इसका टार्गेट प्राइज 1175 रुपए रखा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

11 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

12 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

1 hour ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

1 hour ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

15 hours ago