✕

होम / बिजनेस / कुछ ऐसा कह गए बाबा रामदेव, अंबानी-अडानी को नहीं आएगा पसंद! 

कुछ ऐसा कह गए बाबा रामदेव, अंबानी-अडानी को नहीं आएगा पसंद! 

गोवा में आयोजित एक कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने कहा कि उनका समय अंबानी-अडानी से मूल्यवान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

योग गुरु बाबा रामदेव ने कुछ ऐसा कहा है, जो मुकेश अंबानी और गौतम अडानी जैसे उद्योगपतियों को शायद पसंद न आए. गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने कहा कि कॉरपोरेट अपने 99 फीसदी समय का इस्तेमाल खुद के हित के लिए करते हैं. जबकि एक संत का समय सभी की भलाई के लिए होता है. उन्होंने यह भी कहा कि मेरा समय अंबानी-अडानी से भी ज्यादा मूल्यवान है.

मेरा यहां 3 दिन रहना...
गोवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि उनका यहां तीन दिन रहना अंबानी और अडानी जैसे अरबपतियों के समय से अधिक मूल्यवान था. बता दें कि रामदेव अपने सहयोगी आचार्य बालकृष्ण को सम्मानित करने के लिए आयोजित एक समारोह को संबोधित कर रहे थे, जिसमें मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक मौजूद थे.

बालकृष्ण की तारीफ
बाबा रामदेव ने कहा कि मैं हरिद्वार से तीन दिन के लिए यहां आया हूं. मेरे समय का मूल्य अडानी, अंबानी, टाटा और बिरला से अधिक है. कॉरपोरेट अपने 99 फीसदी समय का इस्तेमाल खुद के हित के के लिए करते हैं, जबकि एक संत का समय सबकी भलाई के लिए होता है. इस मौके पर रामदेव ने पतंजलि को इस वित्त वर्ष में 40 हजार करोड़ रुपए के टर्नओवर वाली कंपनी बनाने के लिए बालकृष्ण की तारीफ की. उन्होंने आगे कहा कि पतंजलि जैसे साम्राज्य को खड़ाकर भारत को 'परम वैभवशाली' बनाने का सपना साकार किया जा सकता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

1 day ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

1 day ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

1 day ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

1 day ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

1 day ago


बड़ी खबरें

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 day ago

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

17 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

1 day ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

1 day ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

1 day ago